यूईएफए हेडक्वार्टर पर स्विट्जरलैंड पुलिस ने छापा मारा

स्विट्जरलैंड पुलिस ने बुधवार को यूरोपियन फुटबाल संघ की संचालक इकाई यूईएफए के मुख्यालय पर छापा मारा. यह छापा एक दस्तावेज लीक होने के बाद मारा गया जिसमें कहा गया है कि फुटबाल नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष गिआनी इंफैनटीनो ने दो ऐसे व्यवसाइयों से अनुबंध किया है जिनका नाम रिश्वत कांड में शामिल है.

Advertisement

प्रियंका झा

  • न्योन,
  • 07 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 5:08 AM IST

स्विट्जरलैंड पुलिस ने बुधवार को यूरोपियन संघ की संचालक इकाई यूईएफए के मुख्यालय पर छापा मारा. यह छापा एक दस्तावेज लीक होने के बाद मारा गया जिसमें कहा गया है कि फुटबाल नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष गिआनी इंफैनटीनो ने दो ऐसे व्यवसाइयों से अनुबंध किया है जिनका नाम रिश्वत कांड में शामिल है.

हालांकि इंफैनटीनो ने किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि से इनकार किया है. क्रॉस ट्रेडिंग कंपनी के मालिक होगो और मारिआनो जिंक्स ने फुटबाल चैम्पियंस लीग के टीवी प्रसारण अधिकार खरीदे थे और तुरंत ही लगभग तीन गुना कीमत पर उन्हें बेच दिया था. 2006 में हुए इस अनुबंध पर इंफैनटीनों ने हस्ताक्षर किए थे, जो कि उस समय यूईएफए के निदेशक थे. लीक हुए दस्तावेज के मुताबिक, उन्होंने प्रसारण अधिकार इक्वाडोर की टीवी प्रसारणकर्ता कंपनी टेलीअमाजोनास को 311,170 डालर की कीमत पर बेचे थे. इंफैनटीनो ने कहा है कि उन्हें इस बात से निराशा हुई है कि उनकी ईमानदारी पर शक जताया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »