पीवी सिंधु ने जीता चाइना ओपन, PM मोदी बोले- पहले सुपर सीरीज टाइटल के लिए बधाई

पीवी सिंधु को जिस जीत की तलाश थी वो उन्हें मिल गई. सिंधु ने चाइना ओपन का खिताब जीत लिया है. फाइनल में मुकाबले में उन्होंने चीन की सुन यू सीधे गेम में शिकस्त दी. रियो ओलंपिक के बाद से सिंधु का फॉर्म उनका साथ नहीं देर रहा था. जिसकी वजह से उन्हें कुछ टूर्नामेंटों में हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement
पीवी सिंधु पीवी सिंधु

अमित रायकवार

  • फुझोउ,
  • 20 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST

पीवी सिंधु को जिस जीत की तलाश थी वो उन्हें मिल गई. सिंधु ने चाइना ओपन का खिताब जीत लिया है. फाइनल में मुकाबले में उन्होंने चीन की सुन यू सीधे गेम में शिकस्त दी. रियो ओलंपिक के बाद से सिंधु का फॉर्म उनका साथ नहीं देर रहा था. जिसकी वजह से उन्हें कुछ टूर्नामेंटों में हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement

सिंधु ने जीता चाइना ओपन का खिताब
रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु और सुन यू के बीच मुकाबला देखने को मिला. पीवी सिंधु ने पहला गेम 21-11 से जीता, तो दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया और 21-17 से दूसरे गेम अपने नाम किया. दोनों के बीच आखिरी गेम में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. सिंधु ने दबाव में बेहद शानदार खेल दिखाया और निर्णायक गेम 21-11 से जीतकर पर कब्जा जमा लिया. यह लगातार तीसरा साल है जब इस टूर्नामेंट के फाइनल में कोई भारतीय महिला खिलाड़ी पहुंची हैं. साल 2014 में साइना नेहवाल ने यहां खिताब जीता था लेकिन 2015 में उन्‍हें ली जुरुक्‍सई के हाथों हार झेलनी पड़ी थी.

हौसले सातवें आसमान पर
सेमीफाइनल में सिंधु ने कोरिया की सुंग जी ह्यून को एक घंटे 24 मिनट के में शनिवार को 11-21, 23-21, 21-19 से हराया था. बहरहाल इस शानदार जीत से यकिनन सिंधु का हौसला बढ़ा होगा. आने वाले में मुकाबलों में उनसे ऐसे ही जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »