बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू ने संभाला डिप्टी कलेक्टर का कार्यभार

दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिधू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर का कार्यभार संभाल लिया. ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली सिंधु ने गोलापुड़ी में राज्य सचिवालय में कार्यभार संभाला.

Advertisement
पीवी सिंधू पीवी सिंधू

अमित रायकवार / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिधू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर का कार्यभार संभाल लिया. ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली सिंधू ने गोलापुड़ी में राज्य सचिवालय में कार्यभार संभाला. इस मौके पर सिंधू के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे. उन्होंने भूमि प्रशासन के मुख्य आयुक्त (सीसीएलए) के कार्यालय पहुंचकर अपना पद ग्रहण किया.

सिंधू ने डिप्टी कलेक्टर का कार्यभार संभाला

Advertisement

सिंधू ने आयुक्त अनिल चंद्र पुनेथा को रिपोर्ट किया और बाद में रूप से सेवा में शामिल होने के लिए प्रासंगिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए.

रियो ओलंपिक में जीता था सिल्वर मेडल

पिछले माह, सिंधू को राज्य सरकार में ग्रुप-आई अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया. मुख्यमंत्री ने 29 जुलाई को बैडमिंटन खिलाड़ी को नियुक्ती पत्र सौंपा था. राज्य सरकार ने सिंधू को 30 दिनों के भीतर डिप्टी कलेक्टर का पदभार संभालने के लिए कहा था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »