सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में मेसी, रोनाल्डो और ग्रिजमैन

फुटबॉल की वर्ल्ड नियामक संस्था फीफा ने शुक्रवार को साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए अंतिम तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. इन तीन खिलाड़ियों में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अर्जेटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के एंटोइने ग्रिजमैन के नाम शामिल हैं.

Advertisement
रोनाल्डो और मेसी रोनाल्डो और मेसी

IANS / अमित रायकवार

  • ज्यूरिख,
  • 03 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

फुटबॉल की वर्ल्ड नियामक संस्था फीफा ने शुक्रवार को साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए अंतिम तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. इन तीन खिलाड़ियों में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अर्जेटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के एंटोइने ग्रिजमैन के नाम शामिल हैं.


फीफा ने राष्ट्रीय टीम के कप्तानों और कोचों, मीडिया के चुनिदा लोगों और समर्थकों द्वारा फीफा डॉट कॉम पर वोट करने के बाद 23 नामों की सूची जारी की थी. इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा अगले साल नौ जनवरी को की जाएगी.

Advertisement


रोनाल्डो का यह साल काफी शानदार रहा है. उन्होंने इस साल तीसरी बार चैम्पियंस लीग का खिताब अपने नाम किया है इसमें से दो बार स्पेनिश क्लब में रहते हुए वह यह खिताब जीतने में सफल रहे हैं. इसके छह सप्ताह बाद उन्होंने अपने देश की कप्तानी करते हुए पहली बार यूरो कप का खिताब दिलाया.


स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड के लिए खेलने वाले ग्रिजमैन ने इस साल अपने आप को विश्व का सबसे शानदार खिलाड़ी घोषित कर दिया था. यूरो-2016 में वह सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे थे. हालांकि फाइनल में उनकी टीम पुर्तगाल से हार गई थी. उन्होंने अपने क्लब के साथ 2015-2016 सत्र का अंत सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के रुप में किया था.


मेसी का भी यह साल बेमिसाल रहा है. स्पेन के क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मेसी ने 26 गोल करते हुए अपने क्लब को स्पेनिश लीग का खिताब दिलाया था. इसके अलावा उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम को कोपा अमेरिका कप के सौवें संस्करण के फाइनल में पहुंचाया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »