मेसी बार्सिलोना के साथ करार नहीं बढ़ाएंगे

अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के साथ अपना करार नहीं बढ़ाएंगे. मेसी का बार्सिलोना के साथ मौजूदा करार 30 जून, 2018 को खत्म हो रहा है.

Advertisement
लियोनेल मेसी लियोनेल मेसी

IANS / अमित रायकवार

  • बार्सिलोना ,
  • 14 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST

अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के साथ अपना करार नहीं बढ़ाएंगे. मेसी का बार्सिलोना के साथ मौजूदा करार 30 जून, 2018 को खत्म हो रहा है. मेसी ने यह फैसला जुलाई में अपने परिवार के साथ इबिजा में छुट्टी के समय लिया और अपने पिता से बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ मारिया बाटरेमेयु को इस बारे में जानकारी देने को कहा.

Advertisement

मेसी बार्सिलोना के साथ 13 साल की उम्र से जुड़े हैं
वह साल के अंत तक के साथ रहना चाहते हैं और इसके बाद अपने पर फैसला लेंगे. बाटरेमेयु ने मेसी से इस बारे में दोबारा सोचने को कहा है और साथ ही उन्होंने करार में मौजूद 2.73 करोड़ डालर के नियम को भी मेसी को याद दिलाया है. हालांकि मेसी के प्रतिनिधि और बार्सिलोना के अधिकारियों के बीच जुलाई से कोई बातचीत नहीं हुई है. मेसी 13 साल की उम्र से ही बार्सिलोना से जुड़े हुए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »