मेसी को पछाड़ चौथी बार रोनाल्डो ने जीता 'प्लेयर ऑफ द ईयर' पुरस्कार

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर से चौथी बार फीफा 'प्लेयर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीत लिया है. इस रेस में उन्होंने अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर खिलाड़ी लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ा. इस अवॉर्ड को लेने के लिए रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड और बेटे के साथ इवेंट में पहुंचे थे.

Advertisement
क्रिस्टियानो रोनाल्डो क्रिस्टियानो रोनाल्डो

अमित रायकवार

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर से चौथी बार फीफा 'प्लेयर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीत लिया है. इस रेस में उन्होंने अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर खिलाड़ी लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ा. इस अवॉर्ड को लेने के लिए रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड और बेटे के साथ इवेंट में पहुंचे थे.

रोनाल्डो को चौथी बार मिला अवॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के अध्यक्ष जियानो इन्फेंटिनो ने रोनाल्डो को का पुरस्कार दिया. रोनाल्डो ने इससे पहले भी 2008, 2013 और 2014 में यह पुरस्कार हासिल कर चुके हैं. उन्होंने पिछले साल दिसंबर में बैलन डी'ओर का भी जीता था. 31 साल के रोनाल्डो ने पिछले साल 57 मैचों में 55 गोल किए इसके अलावा 16 गोल करने में मदद भी की थी.

Advertisement

दूसरे नंबर पर रहे मेसी
रोनाल्डो की मौजूदगी में ही उनकी टीम ने पिछले साल चार ट्रॉफी अपने नाम की थीं. की दौड़ में मेसी दूसरे और फ्रांस के एंटोनियो ग्रिएजमैन तीसरे नंबर पर रहे. पुर्तगाल को पिछले साल का यूरो कप जिताने वाले रोनाल्डो को कुल 34.54 प्रतिशत वोट मिले जबकि मैसी को 26.42 और ग्रिएजमैन को 7.53 प्रतिशत वोट मिले.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »