हॉकी वर्ल्ड कप: पहले मैच में भारत का साउथ अफ्रीका से मुकाबला

भारतीय टीम ने केवल एक बार वर्ल्ड कप जीतने का गौरव प्राप्त किया है. उसने 1975 में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर विश्व कप जीता था.

Advertisement
फोटो- हॉकी इंडिया फोटो- हॉकी इंडिया

विश्व मोहन मिश्र

  • भुवनेश्वर,
  • 28 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:55 PM IST

हॉकी विश्व कप- 2018 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला पूल-सी में दक्षिण अफ्रीका से होगा. यह मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में बुधवार शाम 7.00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Select 1/HD पर किया जाएगा. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.

भारतीय टीम विश्व कप का खिताब जीतकर 43 साल का सूखा समाप्त करना चाहेगी. हालांकि टीम के लिए अपने इस लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं होगा.

Advertisement

भारत की खिताबी राह में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, नीदरलैंड्स, जर्मनी और पाकिस्तान जैसी टीमें बड़ी परेशानी बनकर खड़ी होंगी.

पाकिस्तान ने सबसे अधिक बार खिताबी जीत हासिल की है, वह चार बार विश्व चैम्पियन बना है और वह भारतीय टीम का चिर प्रतिद्वंद्वी भी है. इसके अलावा नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया ने तीन-तीन बार खिताब जीते हैं. जर्मनी दो बार विश्व चैम्पियन रहा है. ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट का मौजूदा विजेता है.

भारतीय टीम ने केवल एक बार इस खिताब को जीतने का गौरव प्राप्त किया है. भारत ने 1975 में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर विश्व कप जीता था. इस मैच में सुरजीत और दिग्गज मेजर ध्यान चंद के बेटे अशोक कुमार ने गोल किया था.

अनुभवी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश का कहना है कि फिलहाल उनकी नजर क्वार्टर फाइनल पर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »