CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की धूम! लवप्रीत के नाम सिल्वर, तो सीमा ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीयों का जलवा बरकार है. भारतीय वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने पुरुष +110 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है, जबकि महिला डिस्कस थ्रो में सीमा कलीरामना ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है. भारत ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक कुल 16 पदक (3 गोल्ड, 10 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज) अपने नाम कर लिए हैं.

Advertisement
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. (Photo- Instagram/ANI) कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. (Photo- Instagram/ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:49 AM IST

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेस्म में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत के स्टार वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के +110 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में देश के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है. वहीं, एथलेटिक्स में महिला डिस्कस थ्रो कंपीटीशन में सीमा कलीरामना ने ब्रॉन्ज जीत लिया है.

लवप्रीत सिंह ने कुल 388 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया. उन्होंने स्नैच राउंड में 176 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 212 किलोग्राम का भार उठाया.

Advertisement

इन दो मेडल्स के साथ ही भारत ने अब तक कुल 16 मेडल्स (3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज) अपने नाम कर लिए हैं.

स्नैच कंपीटीशन के बाद न्यूजीलैंड के डेविड लिटी लवप्रीत से पूरे 10 किलोग्राम पीछे थे. लेकिन क्लीन एंड जर्क के दूसरे राउंड में डेविड ने 223 किलोग्राम का भार उठाकर नया कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड बनाया. इसके साथ ही वो कुल 389 किलोग्राम वजन के साथ लवप्रीत से सिर्फ 1 किलोग्राम आगे निकल गए और गोल्ड मेडल हासिल किया.

'गोल्ड मिस होने का दर्द है, आगे और बेहतर करूंगा'

गोल्ड मेडल महज 1 किलोग्राम के मामूली अंतर से चूकने पर लवप्रीत सिंह ने अपनी निराशा जाहिर की. उन्होंने ANI से कहा, 'मैं गोल्ड मेडल जीतने से चूक गया. स्वाभाविक रूप से, जब आप गोल्ड से चूकते हैं तो दर्द होता है. मैं एशियाई खेलों जैसी आने वाली प्रतियोगिताओं में और भी बेहतर प्रदर्शन करूंगा.'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपना ये मेडल अपने कोच विजय शर्मा, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के सहदेव सर, भारत सरकार और भारतीय नौसेना के कैप्टन विजय कुमार को समर्पित करना चाहता हूं. इन सभी ने मेरा बहुत समर्थन किया है और मैं उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं.'

यह भी पढ़ें: CWG 2026: बिंद्यारानी ने जीता ब्रॉन्ज, ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला छठा मेडल

सीमा कलीरामना ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज

ट्रैक एंड फील्ड से भी भारत के लिए अच्छी खबर आई. महिला डिस्कस थ्रो कंपीटीशन के फाइनल में भारतीय एथलीट सीमा कलीरामना ने 58.65 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. सीमा के इस प्रदर्शन ने एथलेटिक्स में भारत के पदकों का खाता खोला.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »