CWG 2018: गोल्ड कोस्ट के खेल गांव में फहराया गया तिरंगा

पूरे मुक्केबाजी दल ने आज शाम हुए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. भारतीय मुक्केबाज सिरिंज विवाद के केंद्र में हैं.

Advertisement
खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया

अमित रायकवार

  • गोल्ड कोस्ट,
  • 02 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

भारतीय खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत से पहले सिरिंज विवाद को दरकिनार करते हुए आज यहां खेल गांव में ध्वज फहराने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. खिलाड़ी काफी खुश थे और पूरे मुक्केबाजी दल ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. भारतीय मुक्केबाज सिरिंज विवाद के केंद्र में हैं.

पांच बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मेरी कोम को थिरकते हुए देखा गया, जबकि भाला फेंक के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने तस्वीरें खिंचवाईं. टीम के साथ पहुंचे एक मुक्केबाजी कोच ने कहा, ‘हमारा ध्यान सिर्फ ट्रेनिंग पर है, किसी अन्य चीज पर नहीं. हमें किसी और चीज के बारे में नहीं पता.’खेलों की शुरुआत से पहले भारत को शर्मसार होना पड़ा, जब कुछ भारतीय खिलाड़ियों के कमरों के बाहर सिरिंज मिली. अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये मुक्केबाज हैं.

Advertisement

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ इस मामले की जांच कर रहा है लेकिन फिलहाल उसने भारत का नाम नहीं लिया है. आज के समारोह के भारतीय मिशन प्रमुख विक्रम सिसोदिया इस मामले पर कुछ नहीं बोले. तिरंगे को फहराते समय खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया. खेलों की शुरुआत पांच अप्रैल से होगी जबकि चार अप्रैल को उद्घाटन समारोह होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »