चाइना ओपन: साइना ने महज 30 मिनट में जीता पहले दौर का मुकाबला

आज ही महिला सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-2 पीवी सिंधु का मुकाबला वर्ल्ड नंबर-13 सायाका साटो से होगा.

Advertisement
साइना साइना

विश्व मोहन मिश्र

  • फुझोउ (चीन),
  • 15 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने चाइना ओपन बैडमिंटन वर्ल्ड सुपरसीरीज प्रीमियर का शानदार आगाज किया है. वर्ल्ड नंबर-11 साइना ने बुधवार को महिला सिंगल्स के पहले दौर में अमेरिका की बीवेन झांग को मात दी.

27 साल की साइना ने 30 मिनट के भीतर 12वीं विश्व वरीयता प्राप्त झांग को 21-12, 21-13 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया. इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement

रंकीरेड्डी और चिराग की जोड़ी को पांचवीं वरीय चीनी जोड़ी लियु चेंग और झांग नान ने सीधे गेमों में 13-21, 13-21 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया. अब आज ही महिला सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-2 पीवी सिंधु का मुकाबला वर्ल्ड नंबर-13 सायाका साटो से होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »