शूटिंग वर्ल्ड कप: अंजुम को सिल्वर मेडल, भारत नंबर-1 पर बरकरार

अंजुम फाइनल में 454.2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, ISSF वर्ल्ड कप में यह उनका पहला पदक है.

Advertisement
अंजुम मौदगिल (बाएं से पहली) अंजुम मौदगिल (बाएं से पहली)

विश्व मोहन मिश्र

  • ग्वाडलजारा (मैक्सिको ),
  • 09 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 9:23 AM IST

भारतीय निशानेबाज अंजुम मौदगिल ने मैक्सिको के ग्वाडलजारा में जारी शूटिंग वर्ल्ड कप में रजत पदक जीता है. 24 साल की चंडीगढ़ की शूटर अंजुम मौजूदा वर्ल्ड कप के छठे दिन महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (3P) स्पर्धा के फाइनल में 454.2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं.

चीन की रुइजिआओ पे ने इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल (455.4) जीता, जबकि चीन की ही टिंग सुन (442.2) को ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुआ. अंजुम का ISSF वर्ल्ड कप में यह पहला पदक है.

Advertisement

12 मार्च तक चलने वाले शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत कुल 8 पदकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार है, जिसमें 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. चीन (5) और फ्रांस (4) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

मौजूदा शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत की मनु भाकेर ने दो गोल्ड मेडल हासिल किए हैं. उनके अलावा एक गोल्ड मेडल शहजर रिजवी के हिस्से आया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement