ओलंपिक मेडल जीतने वालों को इसी साल मिलेंगे अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न

मंत्रालय ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को इन पुरस्कारों के लिए पूरे एक साल तक इंतजार ना करना पड़े. व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले ऐसे खिलाड़ी जिन्हें अभी तक खेल रत्न नहीं मिला है उन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से सम्मानित करने पर विचार किया जाएगा.

Advertisement
ब्राजील के रियो में होंगे 2016 के ओलंपिक खेल ब्राजील के रियो में होंगे 2016 के ओलंपिक खेल

सूरज पांडेय

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2016,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए जल्दी से जल्दी पुरस्कृत करने की अपनी योजना के तहत खेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि इस साल के ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को इसी साल खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड देने की कोशिश की जाएगी.


मंत्रालय ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को इन पुरस्कारों के लिए पूरे एक साल तक इंतजार ना करना पड़े. व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले ऐसे खिलाड़ी जिन्हें अभी तक खेल रत्न नहीं मिला है उन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से सम्मानित करने पर विचार किया जाएगा.

Advertisement

यूं होगा अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामांकन
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'टीम स्पर्धाओं में मेडल जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी (ज्यादा गोल करना या ज्यादा गोल बचाना इत्यादि) जिन्हें अभी तक अर्जुन अवॉर्ड नहीं मिला है, इस अवॉर्ड के लिए उनके नामों पर विचार किया जाएगा.'

राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्डों के लिए पहले के नियमों के मुताबिक खिलाड़ियों की पिछले चार सालों की उपलब्धियों को ध्यान में रखकर इन अवॉर्ड्स के लिए उनका नामांकन किया जाता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »