हरियाणा प्रतिनिधिमंडल को रियो दौरे पर खर्च करने होंगे 1 करोड़ रुपये

हरियाणा के खेल मंत्री विज की अगुवाई में 6-7 सदस्यों वाला यह दल शनिवार को रियो के लिए रवाना होगा. इस प्रतिनिधिमंडल दल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायक ज्ञान चंद गुप्ता और विजय पाल, दो वरिष्ठ राजनयिक अतिरिक्त मुख्य सचिव के. के. खंडेलवाल और जगदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं.

Advertisement
अनिल विज, हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज, हरियाणा के खेल मंत्री

अमित रायकवार / IANS

  • चंडीगढ़,
  • 12 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 10:58 PM IST

हरियाणा के खेल मंत्री अनिस विज के नेतृत्व में रियो ओलंपिक जाने वाला राज्य का प्रतिनिधिमंडल दल दौरे पर खर्च होने वाली राशि को लेकर विवादों में घिर गया है. हरियाणा के इस प्रतिनिधिमंडल दल के रियो दौरे पर राजकोष के एक करोड़ रुपए खर्च होंगे.

शनिवार को रियो के लिए रवाना होगा प्रतिनिधिमंडल
हरियाणा के खेल मंत्री की अगुवाई में 6-7 सदस्यों वाला यह दल शनिवार को रियो के लिए रवाना होगा. इस प्रतिनिधिमंडल दल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायक ज्ञान चंद गुप्ता और विजय पाल, दो वरिष्ठ राजनयिक अतिरिक्त मुख्य सचिव के. के. खंडेलवाल और जगदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल दल के रियो दौरे पर एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है

Advertisement

खेल मंत्री ने किया बचाव
खेल मंत्री ने शुक्रवार को इस दौरे का बचाव करते हुए कहा कि रियो गए भारतीय दल में हरियाणा से काफी खिलाड़ी हैं और यह प्रतिनिधिमंडल उनका करने के लिए जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल रियो ओलंपिक के समापन समारोह में हिस्सा लेकर लौट आएगा. भारतीय ओलंपिक दल में मुक्केबाजी, कुश्ती और एथलेटिक्स खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी शामिल हैं

विज ने कहा, "हमारे लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किस तरह की बुनियादी संरचनाएं तैयार करनी होती हैं. हमें हरियाणा में राष्ट्रीय खेलों की करनी है. हम वहां हरियाणा से गए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने भी जा रहे हैं'

विधानसभा सत्र अगस्त में बुलाए जाने के कारण जुलाई में विज ने अपना रियो दौरा रद्द कर दिया था. हालांकि विधानसभा सत्र स्थगित हो चुका है. और विज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रियो रवाना होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »