फेल्प्स ने 23वां और अमेरिका ने रिकॉर्ड 1000वां गोल्ड जीता

स्वीमिंग पूल के जादूगर माइकल फेल्प्स ने 4x100 मीटर मेडले रिले में गोल्ड मेडेल जीतकर करियर के 23वें ओलंपिक गोल्ड के साथ खेलों के इस महासमर से विदा ली.

Advertisement
फेल्प्स ने रियो में पांच गोल्ड और एक सिल्वर जीता फेल्प्स ने रियो में पांच गोल्ड और एक सिल्वर जीता

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

स्वीमिंग पूल के जादूगर माइकल फेल्प्स ने 4x100 मीटर मेडले रिले में गोल्ड मेडल जीतकर करियर के 23वें ओलंपिक गोल्ड के साथ खेलों के इस महासमर से विदा ली. इससे पहले अमेरिका ने ओलंपिक में अपना 1000वां गोल्ड मेडल जीता. 

फेल्प्स ने बटरफ्लाई राउंड में अमेरिका को बढ़त दिलाई और नाथन एड्रियन ने इसे फिनिश किया. फेल्प्स के अब कुल 28 ओलंपिक पदक हो गए हैं. उन्होंने रियो में पांच गोल्ड और एक सिल्वर जीता. एड्रियन ने जैसे ही रिले खत्म की, फेल्प्स ने टीम के बाकी दो तैराकों रियान मरफी और कोडी मिलर को बांहों में भर लिया. इससे पहले शुक्रवार को फेल्प्स 100 मीटर बटरफ्लाई में सिंगापुर के जोसेफ स्कूलिंग से हार गए थे.

Advertisement

अमेरिका की तैराकी टीम फेल्प्स का आखिरी मुकाबला देखने के लिए मौजूद थी. फेल्प्स ने लंदन ओलंपिक 2012 के बाद तैराकी से संन्यास ले लिया था लेकिन एक साल बाद वापसी की. इस बार उन्होंने हालांकि साफ तौर पर कहा कि वह वापसी नहीं करेंगे.

अमेरिका ने जीता रिकॉर्ड 1000वां ओलंपिक गोल्ड
इससे पहले महिलाओं की मेडले रिले में भी अमेरिका ने गोल्ड मेडल जीता जो ओलंपिक के इतिहास में उसका 1000वां गोल्ड मेडल था. ऑस्ट्रेलिया को सिल्वर और डेनमार्क को ब्रॉन्ज मेडल मिला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »