PM मोदी करेंगे मूक बधिर ओलंपिक मेडलिस्ट से मुलाकात, थॉमस कप विजेताओं से भी मिलेंगे

भारत ने ब्राजील के कैक्सियास डो सुल में हुए 24वें मूक बधिर ओलंपिक में 8 गोल्ड, एक सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज समेत कुल 17 मेडल जीते थे. तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई दी थी...

Advertisement
Deaflympics Indian Athletes (Twitter) Deaflympics Indian Athletes (Twitter)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2022,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST
  • मूक बधिर ओलंपिक में भारत ने कुल 8 गोल्ड जीते
  • भारत ने इस ओलंपिक में कुल 17 मेडल जीते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में संपन्न मूक बधिर ओलंपिक (Deaflympics) में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात पीएम आवास में ही शनिवार सुबह होगी. इसके बाद इस दिन शाम को थॉमस कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम से भी मुलाकात होगी.

भारत ने ब्राजील के कैक्सियास डो सुल में हुए 24वें मूक बधिर ओलंपिक में 8 गोल्ड, एक सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज समेत कुल 17 मेडल जीते थे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बधिर ओलंपिक में मेडल जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी थी.

Advertisement

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी थी बधाई

मोदी ने ट्वीट किया था, 'हाल में संपन्न मूक बधिर ओलंपिक में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए भारतीय दल को बधाई! हमारे दल का प्रत्येक खिलाड़ी साथी नागरिकों के लिए प्रेरणा है. 21 तारीख को सुबह मैं अपने आवास पर पूरे दल की मेजबानी करूंगा.' 

थॉमस कप विजेता टीम को भी दी थी बधाई

बैडमिंटन में भी भारतीय टीम ने 15 मई को ही इतिहास रचा है. 14 बार की चैम्पियन इंडोनेशिया को मात देकर भारत ने पहली बार थॉमस कप जीता और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है. लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत समेत अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी थी.

मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि भारत की बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है. पूरा देश थॉमस कप जीतने से उत्साहित है. हमारी टीम को बहुत बधाई और आगे के मैच के लिए बहुत शुभकामनाएं. ये हमारी आने वाली जेनरेशन को भी काफी प्रेरणा मिलेगी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement