Virat Kohli Golden Duck IPL 2022: विराट कोहली का इस IPL में तीसरा गोल्डन डक, फैन्स बोले- रन मशीन से डक मशीन बन गए

आईपीएल 2022 में विराट कोहली ने 12 मैच में 216 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका औसत 29 से भी नीचे का रहा है. जबकि इस में एक अर्धशतक और तीन गोल्डन डक शामिल हैं...

Advertisement
Virat Kohli Memes (Twitter) Virat Kohli Memes (Twitter)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 08 मई 2022,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST
  • IPL 2022 सीजन में कोहली का बुरा दौर जारी
  • कोहली ने सीजन में गोल्डन डक की हैट्रिक पूरी की

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का खराब फॉर्म है कि पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है. कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में गोल्डन डक की हैट्रिक पूरी कर ली है. रविवार को तीसरी बार गोल्डन डक पर आउट होते ही कोहली सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए.

सोशल मीडिया पर कोहली को फोटोज और वीडियो शेयर करते हुए फैन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. एक यूजर ने लिखा- विराट कोहली रन मशीन से डक मशीन बन रहे हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- जब दूध फैल ही गया है, तो रोने से क्या फायदा!

Advertisement

स्पिनर की बॉल पर कैच आउट हुए कोहली

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम के खिलाफ मुकाबला रहा. इस मैच में विराट कोहली ने ओपनिंग की थी. जबकि पहला ओवर हैदराबाद टीम के कप्तान केन विलियमसन ने लेफ्ट-आर्म स्पिनर जगदीश सुचित को दिया, जो सही साबित हुए.

सुचित ने पहली ही बॉल पर विराट कोहली के रूप में बड़ा शिकार किया. मैच की पहली ही बॉल पर कोहली ने लेग साइड में ड्राइव शॉट खेला, जिसे हैदराबाद टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कैच कर लिया. इस तरह कोहली इस सीजन में पहली ही बॉल पर गोल्डन डक के साथ आउट हुए.

हैदराबाद टीम के खिलाफ दूसरी बार गोल्डन डक

विराट कोहली ने आईपीएल 2022 में 12 मैच में 216 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका औसत 29 से भी नीचे का रहा है. जबकि इस में एक अर्धशतक और तीन गोल्डन डक शामिल हैं. कोहली इससे पहले इसी सीजन में हैदराबाद टीम और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी गोल्डन डक पर आउट हुए थे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement