FIFA World Cup 2026: कीलियन एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था ऐसा करिश्मा!

फ्रांस के कप्तान कीलियन एम्बाप्पे भले ही अपनी टीम को फीफा वर्ल्ड कप का खिताब नहीं दिला पाए, लेकिन उनका प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शानदार रहा. लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट का अवार्ड जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया. वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने.

Advertisement
एम्बापे के नाम दर्ज हुआ अनोखा कीर्तिमान (Photo: AFP) एम्बापे के नाम दर्ज हुआ अनोखा कीर्तिमान (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:57 AM IST

फ्रांस के कप्तान और स्टार फॉरवर्ड कीलियन एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया है. लगातार दो फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट जीतने वाले कीलियन एम्बाप्पे दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं. साल 2022 के दौरान कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप में भी कीलियन एम्बाप्पे के नाम ही गोल्डन बूट रहा था. अब साल 2026 में भी उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि को अपने साथ जोड़े रखा है.

Advertisement

10 गोल दागकर तोड़ा दशकों पुराना रिकॉर्ड

कीलियन एम्बाप्पे ने मियामी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में 2 शानदार गोल दागे थे. हालांकि, इस रोमांचक मैच में फ्रांस को 6-4 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन एम्बाप्पे के इन दो गोलों ने उनके कुल गोलों की संख्या 10 तक पहुंचा दी. ऐसी उम्मीद थी कि फाइनल में लियोनेल मेसी एम्बाप्पे को पछाड़ गोल्डन बूट अपने नाम कर लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

टूर्नामेंट में कैसा रहा एम्बाप्पे का सफर?

एम्बाप्पे पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए. उन्होंने इस दौरान फ्रांस के लिए ऑल-टाइम टॉप स्कोरर बनने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया. एम्बाप्पे सेनेगल के खिलाफ दो गोल दागकर टूर्नामेंट में अपना खाता खोला और इराक के खिलाफ भी 2 गोल किए. इसके अलावा उन्होंने स्वीडन के खिलाफ 2 गोल और पराग्वे के खिलाफ पेनल्टी के जरिए विनिंग गोल किया. वहीं क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ 2-0 की जीत में पहला गोल दागा. जबकि ब्रॉन्ज मेडल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार के बावजूद 2 गोल दागे.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Spain vs Argentina Highlights, FIFA World Cup Final: स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फाइनल में मेसी की अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

एम्बाप्पे के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

सेमीफाइनल में स्पेन के हाथों फ्रांस को जरूर 2-0 से हार मिली, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में एम्बाप्पे का जादू सिर चढ़कर बोला. गोल्डन बूट की रेस में एम्बाप्पे का मुकाबला अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी से था. मेसी ने इस टूर्नामेंट में 8 गोल किए और वह दूसरे स्थान पर रहे, जबकि इंग्लैंड के जूड बेलिंगम 7 गोल के साथ तीसरे स्थान पर रहे. इतना ही नहीं एम्बाप्पे अब वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »