CR7 का आखिरी सलाम! कोच से टकराव के बाद रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 146 गोल के साथ पुर्तगाल को कहा अलविदा

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है. 41 साल के इस दिग्गज ने 232 मैचों में 146 गोल दागे. 2016 में पुर्तगाल को यूरो कप चैंपियन बनाने में भी उनकी अहम भूमिका रही.

Advertisement
CR7... 146 गोल... अब अलविदा! (Photo: Getty) CR7... 146 गोल... अब अलविदा! (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

फुटबॉल की दुनिया में एक युग का अंत होने जा रहा है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. 41 साल के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 23 साल तक पुर्तगाल की जर्सी में दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों का मनोरंजन किया. अब वह अपने देश के लिए मैदान पर खेलते नजर नहीं आएंगे. रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 234 मैचों में 146 गोल दागे. वह पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2016 में पुर्तगाल को यूरो कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. रोनाल्डो नवंबर के अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद राष्ट्रीय टीम की नंबर-7 जर्सी को अलविदा कह देंगे.

Advertisement

23 साल का सफर, 146 गोल और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

रोनाल्डो ने 2003 में पुर्तगाल के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. उस समय उनकी उम्र महज 18 साल थी. देखते ही देखते वह टीम के सबसे अहम खिलाड़ी बन गए और बाद में कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली. उनके करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बने जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा.

रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 234 मुकाबले खेले और 146 गोल किए. वह पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. उनके नाम छह विश्व कप खेलने का रिकॉर्ड भी है. वह 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के फीफा विश्व कप में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2016 का यूरो कप खिताब शामिल है. फ्रांस में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में पुर्तगाल ने मेजबान टीम को 1-0 से हराकर पहली बार यूरोपीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. चोट के कारण रोनाल्डो फाइनल में पूरा मुकाबला नहीं खेल सके थे, लेकिन कप्तान के तौर पर उनका योगदान बेहद अहम रहा. इसके बाद पुर्तगाल ने 2019 और 2025 में यूएफा नेशंस लीग का खिताब भी जीता.
 

Advertisement

मैच का आखिरी सीटी बजते ही रोनाल्डो सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए थे. उन्होंने ओस्लो में मौजूद अपने प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए मैदान पर रुककर टीम के बाकी खिलाड़ियों का साथ भी नहीं दिया था.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »