Cristiano Ronaldo retires: 146 गोल, 232 मैच...दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो का संन्यास, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है. 41 साल के इस दिग्गज ने 232 मैचों में 146 गोल दागे. 2016 में पुर्तगाल को यूरो कप चैंपियन बनाने में भी उनकी अहम भूमिका रही.

Advertisement
CR7... 146 गोल... अब अलविदा! (Photo: Getty) CR7... 146 गोल... अब अलविदा! (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है. 41 साल के रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 232 मैचों में कुल 146 गोल दागे हैं.

रोनाल्डो की कप्तानी में पुर्तगाल ने 2016 में यूरो कप का खिताब जीता था. यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रही.

Advertisement

पिछले अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के दौरान रोनाल्डो पुर्तगाल के ट्रेनिंग कैंप को छोड़कर चले गए थे. नॉर्वे के खिलाफ नेशंस लीग के मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. पुर्तगाल ने यह मैच 2-1 से जीता था.

मैच का आखिरी सीटी बजते ही रोनाल्डो सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए थे. उन्होंने ओस्लो में मौजूद अपने प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए मैदान पर रुककर टीम के बाकी खिलाड़ियों का साथ भी नहीं दिया था.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »