FIFA World Cup: कोरिया को पीटकर प्री क्वार्टर में मेक्सिको

यह मेक्सिको की इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है. पहले मैच में मेक्सिको ने मौजूदा विजेता जर्मनी को 1-0 से मात दी थी. वह अपने ग्रुप से अंतिम-16 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है.

Advertisement
मेक्सिको फुटबॉल टीम (getty images) मेक्सिको फुटबॉल टीम (getty images)

तरुण वर्मा

  • रोस्तोव ऑन डॉन (रूस),
  • 23 जून 2018,
  • अपडेटेड 10:48 PM IST

मेक्सिको ने शनिवार को फीफा वर्ल्ड कप के 21वें संस्करण में रोस्टोव एरिना में खेले गए ग्रुप-एफ के अपने दूसरे मैच में कोरिया को 2-1 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.

यह मेक्सिको की इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है. पहले मैच में मेक्सिको ने मौजूदा विजेता जर्मनी को 1-0 से मात दी थी. वह अपने ग्रुप से अंतिम-16 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है.

Advertisement

मेक्सिको के लिए कार्लोस वेला ने पहले हाफ में और जेविरयर हर्नाडेज ने दूसरे हाफ में गोल किए. कोरिया के लिए हेयून मिन सोन ने आखिरी मिनट में इकलौता गोल किया.

मैच में मेक्सिको पूरी तरह से कोरिया पर हावी रही. मेक्सिको ने अपना पहला करीबी मौका 12वें मिनट में बनाया जब उसे प्री किक मिली. मिग्युएल लायुन ने गेंद आंद्रेस हर्नाडेज के पास पहुंचाई जो उसे बाहर खेल बैठे.

कोरिया के पास 21वें मिनट में पहला मौका आया. गुआडाडरे गेंद को अपने पास ले नहीं पाए सोन ने इस मौके को भुनाने का प्रयास किया. गोल खाली पड़ा था, लेकिन सोन चूक गए. उन्होंने एक के बाद एक तीन प्रयास किए जिसे जो बेकार हो गए. इसके बाद कोरिया को लगातार दो कॉर्नर मिले जो बेकार चले गए.

यहां मेक्सिको ने काउंटर अटैक किया और कोरिया के बॉक्स में घुस गए. इसी दौरान गेंद गलती से कोरियाई खिलाड़ी जांग ह्यन सू के हाथ से टकरा गई. रेफरी ने मेक्सिको को पेनाल्टी दी जिसे वेला ने गोल में बदल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया.

Advertisement

कोरिया यहां से दवाब में थी और मेक्सिको आक्रमण करते हुए खेल रही थी. 43वें मिनट में एक बार फिर मेक्सिको के लाजानो ने 15 यार्ड की दूरी से गेंद को गोल में डालना चाहा, लेकिन उनकी कोशिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कोई मौजूद नहीं था.

दूसरे हाफ में आते ही लोजानो ने एक और मौका बनाया। इस बार वो गेंद को बार के ऊपर से खेल बैठे. 58वें मिनट में कोरिया के गोलकीपर चू ह्यून वू ने आंद्रेस हर्नाडेज के बॉक्स के बाहर से खेले गए झन्नोदार शॉट को दाईं तरफ डाइव मार रोक मेक्सिको के खाते में दूसरा गोल नहीं जाने दिया.

वू हालांकि 66वें मिनट में जेवियर को गोल करने से रोक नहीं पाए। यह जेवियर के अंतर्राष्ट्रीय करियर का 50वां गोल था. लोजानो ने मध्य से गेंद ली और गोल की तरफ दौड़ पड़े. बॉक्स से पास आते ही उन्होंने बाएं तरफ जेवियर को गेंद दी जिन्होंने पहले एक डिफेंडर के सामने से गेंद को काटा और फिर उसे नेट में डाल अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया.

सोन ने एक बार फिर 75वें मिनट में कोरिया के लिए गोल करने का मौका हड़बड़ी में गंवा दिया. वो हालांकि 93वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल करने में कामयाब रहे. उन्होंने बॉक्स के बाहर से गेंद को गोल के दाएं कोने में डाल अपनी टीम का गोल का सूखा खत्म किया.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »