पिछले वर्ल्डकप की फाइनलिस्ट विंडीज ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

इंग्लैंड में खेले जा रहे वीमेंस वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 48 रन पर सिमट गई.

Advertisement
महज 48 रन पर सिमट गई वेस्टइंडीज महज 48 रन पर सिमट गई वेस्टइंडीज

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST

वीमेंस वर्ल्ड कप के 12वें मैच में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इंग्लैंड में खेले जा रहे वीमेंस वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 48 रन पर सिमट गई. यह विश्व कप में वेस्टइंडीज का अब तक का सबसे छोटा स्कोर है. पूरी टीम महज 25.2 ओवर में 48 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस तरह पिछले वर्ल्डकप की फाइनलिस्ट वेस्टइंडीज की टीम ने बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Advertisement

साउथ अफ्रीका की बड़ी जीत

साउथ अफ्रीका की ओर से मैजरिन कैप और डेन वेन नाइक्रेक ने सबसे ज्यादा 4-4 विकेट लिए. बेहद आसान टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने बिना विकेट खोकर महज 6.2 ओवर में 262 गेंदें शेष रहते 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल कर ली.

पाकिस्तान ने नाम है विमेंस वनडे का न्यूनतम स्कोर

वर्ल्ड कप में सबसे कम रन पर ऑल आउट होने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम पर दर्ज है. पाकिस्तानी महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1997 में महज 27 रन पर सिमट गई थी. इससे पहले 1997 में खेले गए वर्ल्ड कप में विंडीज की ही टीम न्यूजीलैंड के आगे 55 रन पर ऑल आउट हो गई थी.

नाइक्रेक के आगे ध्वस्त हुई वेस्टइंडीज की टीम

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के आग उगलती गेंद आगे कोई भी कैरेबियाई बल्लेबाज अपने पांव नहीं जमा पाईं. साउथ अफ्रीका की ओर से 24 साल की गेंदबाज डेन वेन नाइक्रेक ने कमाल का प्रर्दशन करते हुए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Advertisement

नाइक्रेक इंटरनेशल क्रिकेट में दुनिया की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गईं हैं जिन्होंने एक भी रन खर्च किए बिना 4 विकेट अपने किया. नाइक्रेक ने अपने 3.2 ओवर की कसी हुई स्पेल में एक भी रन नहीं दिया जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. नाइक्रेक के अलावा साउथ अफ्रीका की ओर से मैजरिन कैप ने 4 और शबनम ईस्माइल ने 2 विकेट लिए.

मेंस क्रिकेट में रीची बेनॉ कर चुके हैं ये कारनामा

नाइक्रेक से पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पुरुष क्रिकेटर रीची बेनॉ के नाम था. बेनॉ ने साल 1959 में भारत खिलाफ टेस्ट मैच में 3.4 ओवर के स्पेल में 3 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement