पंजाब किंग्स ही नहीं, श्रेयस को टीम इंड‍िया का 'सरपंच' बनाने का वक्त! अब और क्या करें अय्यर

श्रेयस अय्यर IPL 2026 में जबरदस्त फॉर्म और कप्तानी से छाए हुए हैं. पंजाब किंग्स को 4-0 से टॉप पर पहुंचाने के साथ उन्होंने SRH, CSK और MI के खिलाफ मैच जिताए. वो 188.57 स्ट्राइक रेट और 67.67 एवरेज के साथ मौजूदा आईपीएल में रन बना रहे हैं.

Advertisement
श्रेयस अय्यर के आगे आईपीएल के सारे कप्तान पड़े फींके (Photo: ITG) श्रेयस अय्यर के आगे आईपीएल के सारे कप्तान पड़े फींके (Photo: ITG)

कृष्ण कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

16 अप्रैल 2026 की तारीख, मुंबई का ऐत‍िहास‍िक वानखेड़े स्टेडियम, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने. दोनों टीमों के बीच खेला गया मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं था, बल्कि श्रेयस अय्यर के दबदबे का ऐलान था. उनकी 'सुपरमैन' फील्डिंग सोशल मीडिया पर छाई रही, लेकिन असली कहानी उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी की रही, जिसने IPL 2026 का पूरा नैरेटिव बदल कर रख द‍िया है. 

Advertisement

पंजाब किंग्स ने इस जीत के साथ 4-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड बनाते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है. अब चर्चा सिर्फ ये नहीं है कि अय्यर टीम इंडिया की व्हाइट-बॉल कप्तानी के दावेदार हैं, बल्कि ये है कि उनसे बेहतर विकल्प फिलहाल कोई नहीं. भले ही शुभमन ग‍िल इस समय वनडे-टेस्ट के कप्तान हो, सूर्यकुमार टी20 टीम इंड‍िया के कप्तान हो. लेकिन श्रेयस ने एक बार फ‍िर अपनी कप्तानी का स‍िग्नेचर तो अंक‍ित कर द‍िया है. 

बिना डर के बल्लेबाजी, हर टीम पर भारी
IPL 2026 में अय्यर ने 'एंकर' की छवि को पूरी तरह बदल दिया है. अब वो सिर्फ पारी संभालने वाले बल्लेबाज नहीं, बल्कि मैच फिनिश करने वाले 'डिस्ट्रॉयर' बन चुके हैं.

उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 220 रन के रिकॉर्ड चेज में 33 गेंदों पर 69 रन ठोके. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के घर में 29 गेंदों पर 50 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

Advertisement

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेली गई उनकी 35 गेंदों पर नाबाद 66 रन की पारी ने साफ कर दिया कि दबाव और बड़े मैदान उनके लिए मायने नहीं रखते. उनका इस सीजन में 188.57 का स्ट्राइक रेट और 67.66 का एवरेज यह बताता है कि वो टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं. अय्यर के 5 मैचों की 4 पार‍ियों में  203 रन बना चुके हैं, यहां उनका स्ट्राइक 187.96 का रहा है.     

ट्रॉफियों के बादशाह हैं श्रेयस 
जहां बाकी कप्तान अभी पहली बड़ी ट्रॉफी की तलाश में हैं, वहीं अय्यर पिछले तीन साल में जीत की आदत बना चुके हैं. उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL चैम्प‍ियन बनाया. 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया. घरेलू क्रिकेट में मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई और रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा रहे.इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी और 2025 चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में भी उनकी भूमिका अहम रही. यानी वो हर लेवल पर ट्रॉफी जीत चुके कप्तान हैं.

कप्तानी की तुलना में सबसे आगे
अगर मौजूदा विकल्पों से तुलना करें, तो अय्यर का रिकॉर्ड सबसे मजबूत नजर आता है. अभी टीम इंड‍िया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल जहां अभी तक IPL में कप्तान के तौर पर कोई ट्रॉफी बतौर कप्तान नहीं जीत पाए, वहीं अय्यर के नाम एक खिताब और तीन फाइनल हैं. IPL 2026 में भी उनका 4-0 का रिकॉर्ड उन्हें बाकी कप्तानों से अलग खड़ा करता है.

Advertisement

कया टीम इंडिया के लिए 'परफेक्ट चॉइस' हैं अय्यर?
भारतीय टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है और उसे ऐसे कप्तान की जरूरत है जो रणनीति बनाने में, प्रेशर हैंडल करने में और उसे र‍िलीज करने में माहिर हो. अय्यर एकमात्र ऐसे कप्तान बन चुके हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी को टॉप तक पहुंचाया है. वो किसी सिस्टम पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि खुद एक सिस्टम बन चुके हैं. अगर बीसीसीआई भविष्य के लिए नया चेहरा तलाश रही है, तो जवाब पंजाब किंग्स के डगआउट में साफ नजर आ रहा है और वो है श्रेयस अय्यर का...

कैसी है श्रेयस ने आईपीएल में की है कप्तानी?
श्रेयस अय्यर ने ओवरऑल आईपीएल में 3 टीमों की कप्तानी की है. इसमें दिल्ली कैप‍िटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स शाम‍िल है. ओवरऑल आईपीएल में उन्होंने 92 मैचों में से 54 जीते हैं, 35 हारे हैं, बेनतीजा 3 रहे हैं. शुभमन गिल ने आईपीएल में केवल गुजरात टाइटन्स की कप्तानी 30 मैचों में की है, जहां 16 बार उनकी कप्तानी में टीम जीती है, 14 बार हारी है. वहीं सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में 3 मैचों में मुंबई की कप्तानी की है, लेकिन 1 मैच में जीत और 2 में हार उनके नाम बतौर कप्तान है. 

Advertisement


भले ही श्रेयस अय्यर के ये आंकड़े आईपीएल की कप्तानी के हों, लेकिन वो व्हाइट बॉल टूर्नामेंट में घरेलू स्तर पर भी खुद को साब‍ित कर चुके हैं. ऐसे में भले ही वनडे में शुभमन ग‍िल अभी कप्तान हों, सूर्यकुमार यादव टी20 में... लेकिन श्रेयस ने इन दोनों के सामने अपनी लकीर लंबी तो कर दी है. ऐसे में देखना होगा कि 31 साल के अय्यर को क्या BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सेलेक्टर्स क्या कैप्टंसी मटेर‍ियल मानते हैं या नहीं, क्योंकि वो कई बार खुद को बतौर 'सरपंच' साब‍ित कर चुके हैं.  

श्रेयस अय्यर का इस आईपीएल में प्रदर्शन 

  • MI (मुंबई इंडियंस) के खिलाफ : 66 रन (16 अप्रैल 2026, वानखेड़े)
  • SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) के खिलाफ : 69* रन (11 अप्रैल 2026, न्यू चंडीगढ़) 
  • KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) के खिलाफ :मैच रद्द 
  • CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) के खिलाफ : 50 रन (3 अप्रैल 2026, चेन्नई)
  • GT (गुजरात टाइटन्स) के खिलाफ : 18 रन (31 मार्च 2026, न्यू चंडीगढ़)
     

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement