RCB और RR दोनों ब‍िके, फिर कीमत में फर्क इतना क्यों? समझ‍िए IPL में अरबों का खेल!

RCB और RR की रिकॉर्ड $3.4 बिलियन की बिक्री के बाद दोनों टीमों की वैल्यू करीब क्यों रही? आख‍िर इसकी वजह क्या रही, क्या यह डील IPL को दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग्स में शामिल करती है? आइए समझते हैं.

Advertisement
हर्षा भोगले ने समझाया RCB ब्रांड बड़ा, फिर RR से वैल्यू में फर्क इतना कम क्यों? (Photo: PTI) हर्षा भोगले ने समझाया RCB ब्रांड बड़ा, फिर RR से वैल्यू में फर्क इतना कम क्यों? (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

RCB vs RR Sale: आईपीएल इतिहास में पहली बार फ्रेंचाइज़ियों की बिक्री ने $3.4 बिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है. द‍िग्गज कमेंटेटर और क्रिकेट व‍िश्लेषक हर्षा भोगले ने इस मेगा डील पर अपनी राय रखते हुए बताया कि क्यों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की कीमतें लगभग बराबर रहीं. 

RCB को आद‍ित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम (कंपन‍ियों के समूह) ने खरीदा, जिसमें टाइम्स ऑफ इंड‍िया, डेव‍िड ब‍िल्टजर , ब्लैक स्टोन और बोल्ट वेंचर्स भी शामिल हैं. यह डील $1.78 बिलियन (करीब ₹16,706 करोड़) में हुई, जो IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील बन गई. 

Advertisement

वहीं, राजस्थान रॉयल्स को को काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने खरीदा, जिसे वॉलमार्ट और फोर्ड परिवार का सपोर्ट हासिल है.  यह सौदा $1.63 बिलियन (करीब 15, 290 करोड़ रुपये) में पूरा हुआ. 

भोगले ने हैरानी जताई कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ब्रांड वैल्यू ज्यादा होने के बावजूद उसकी कीमत राजस्थान रॉयल्स से बहुत ज्यादा नहीं रही. उन्होंने बताया कि IPL का इकोसिस्टम ही ऐसा है, जहां टीमों की कमाई और खर्च लगभग बराबर होते हैं. इसी वजह से फ्रेंचाइज‍ियों की वैल्यू एक-दूसरे के करीब रहती है. 
यह भी पढ़ें: कौन हैं काल सोमानी? जिसने राजस्थान रॉयल्स खरीदी

भोगले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कुछ ही घंटों में IPL में $3.4 बिलियन के सौदे हुए, जो दिखाता है कि लीग अब दुनिया की बड़ी स्पोर्ट्स लीग्स में शामिल हो चुकी है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट फैन्स को भी ग्लोबल स्पोर्ट्स का सबसे अहम हिस्सा बताया. 

Advertisement

इसके अलावा, उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि लंदन स्प्र‍िट की वैल्यू सिर्फ $370 मिलियन थी, जो राजस्थान रॉयल्स की कीमत से काफी कम है. इससे साफ है कि IPL फ्रेंचाइज़ियां दुनिया की बाकी क्रिकेट लीग्स से काफी आगे निकल चुकी हैं.  

यह भी पढ़ें: राजस्थान के बाद 16,706 करोड़ में बिकी RCB, जानें किसने खरीदी डिफेंडिंग चैंपियन टीम

दोनों नई ओनरशिप ग्रुप्स इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग 2026 के बाद अपनी-अपनी टीमों की कमान संभालेंगे. IPL 2026 का आयोजन 28 मार्च से 31 मई तक होगा. ध्यान रहे आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है, जहां पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ही भ‍िड़ंत होनी है. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement