IND vs NZ: अचानक फौजी की वर्दी में नजर आया टीम इंडिया का धांसू खिलाड़ी, पत्नी के साथ ली स्पेशल ट्रेनिंग!

शिवम दुबे अपनी पत्नी अंजुम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ महाराष्ट्र के लोनावला स्थित एक स्पेशल रिजॉर्ट गए थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शिवम दुबे भी टीम का हिस्सा थे. लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला.

Advertisement
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो. (PHOTO: X/Indian cricket team) तेजी से वायरल हो रहा वीडियो. (PHOTO: X/Indian cricket team)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

भारतीय ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार क्रिकेटर शिवम दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिवम दुबे अपनी पत्नी अंजुम खान और परिवार के साथ आर्मी की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं.

पीठ पर जरूरी सामान वाला बैग लादे और हाथ में ट्रैकिंग स्टिक थामे शिवम दुबे को फौजी लिबास में ट्रेनिंग जैसा अनुभव लेते देख फैन्स हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर यह चर्चा छिड़ गई कि क्या इस स्टार क्रिकेटर ने भारतीय सेना का कोई स्पेशल मिलिट्री कैंप ज्वॉइन कर लिया है? लेकिन अब इस राज से पर्दा उठ चुका है.

Advertisement

अगर आप भी सोच रहे हैं कि शिवम दुबे सेना में भर्ती हो गए हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. असल में शिवम दुबे अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के लोनावला स्थित एक खास मिलिट्री-थीम्ड रिजॉर्ट में छुट्टियां बिताने पहुंचे थे.

वह अपनी पत्नी अंजुम और परिजनों के साथ लोनावला के प्रसिद्ध डेल्टाज डी.ए.टी.ए. रिजॉर्ट (D.A.T.A. Resort) गए थे. यह रिजॉर्ट अपने आर्मी-थीम के साथ-साथ अलग तरह की गतिविधियों को कराने के लिए मश्हूर है. 

इस रिजॉर्ट का पूरा नाम डेला एडवेंचर ट्रेनिंग एकेडमी है. यह लोनावला में स्थित डेला रिजॉर्ट्स का एक ऐसा लग्जरी गेटअवे है, जहां लोगों को मिलिट्री स्टाइल में रहने, सर्वाइवल टास्क करने, ऑब्सटैकल कोर्स पार करने और आर्मी लाइफ का रोमांच अनुभव करने का मौका मिलता है.

शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिला था मौका

Advertisement

शिवम दुबे का करियर इन दिनों एक दिलचस्प मोड़ पर है. न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त मिलने के बावजूद दुबे को एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला, जिसे देखकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी काफी हैरान रह गए.

चोपड़ा का मानना है कि भले ही नीतीश कुमार रेड्डी गेंदबाजी में बेहतर विकल्प साबित हो रहे हों, लेकिन फिनिशर की भूमिका निभाने के मामले में शिवम दुबे का कोई मुकाबला नहीं है. एशिया कप, वर्ल्ड कप फाइनल और एशियाई खेलों जैसे बड़े मंचों पर दुबे ने कई बार अपने दम पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »