कौन हैं 33 साल के सारांश जैन? जिनकी टीम इंडिया में हुई सरप्राइज एंट्री, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक

सारांश जैन की कहानी सिर्फ मेहनत की नहीं, बल्कि पिता के त्याग और हौसले की भी है. जब उनके पिता कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, तब परिवार ने यह बात सारांश से छिपाए रखी ताकि उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर रहे. 12 साल बाद उसी संघर्ष का इनाम सारांश को मिला है.

Advertisement
सारांश जैन मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. (Photo: PTI) सारांश जैन मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST

मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिली है. वह चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किए गए हैं और अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान इंटरनेशनल डेब्यू करने का सपना पूरा कर सकते हैं.

Advertisement

आज जब सारांश जैन का नाम भारतीय टीम में शामिल हुआ है तो इसके पीछे सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि त्याग, संघर्ष और परिवार का अटूट विश्वास भी खड़ा नजर आता है. साल 2014 में सारांश मध्य प्रदेश के एक क्लब की ओर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हुए थे. उसी दौरान उनके पिता को कैंसर होने का पता चला और उनके चेहरे की सर्जरी भी हुई. लेकिन परिवार ने यह फैसला किया कि सारांश को इसकी भनक तक नहीं लगने दी जाएगी.

पिता ने बेटे को थमाई इमोशनल चिट्ठी
कारण सिर्फ एक था कि कहीं बेटे का ध्यान क्रिकेट से ना भटक जाए. जब सारांश जैन ऑस्ट्रेलिया से लौटे, तब उन्हें पहली बार पता चला कि उनके पिता कैंसर से जूझ रहे थे और उनकी बड़ी सर्जरी हो चुकी है. उस मुश्किल दौर में पिता ने बेटे के हाथ में एक छोटी चिट्ठी थमा दी. उस चिट्ठी में लिखा था,  'मैं अब ठीक हूं बेटा. तुम जितना अच्छा खेलोगे, मैं उतनी जल्दी ठीक हो जाऊंगा.'
यह भी पढ़ें: बुमराह-जडेजा की वापसी, सारांश जैन को चांस... श्रीलंका दौरे के लिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें

Advertisement

पिता के ये शब्द सारांश जैन के लिए सिर्फ हौसला नहीं, बल्कि जिंदगी भर की प्रेरणा बन गए. आज के दौर में कई खिलाड़ियों को IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के जरिए पहचान मिलती है, लेकिन सारांश जैन ने अलग रास्ता चुना. उन्होंने रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और इंडिया ए के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा.

हाल ही में इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर खेले गए दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों में भी उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की. पहले मुकाबले में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके, लेकिन दूसरे मैच में छह विकेट लेने के साथ नाबाद 70 रनों की अहम पारी खेलकर उन्होंने मजबूत दावेदारी पेश की.

शानदार रहा है फर्स्ट क्लास करियर
बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले 33 साल के सारांश जैन ने अप्रैल 2014 में मध्य प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 27.30 की औसत से 188 विकेट अपने नाम किए हैं. बल्लेबाजी में भी उन्होंने 31.75 के एवरेज से 2223 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. सारांश ने 47 लिस्ट-ए मैचों में 553 रन बनाए और 38 विकेट झटके हैं. जबकि 20 टी20 मैचों में उनके नाम पर 18 विकेट और 37 रन दर्ज हैं. यही ऑलराउंड प्रदर्शन उन्हें लगातार चयनकर्ताओं की नजर में बनाए रखा.

Advertisement

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन.

भारत के लिए श्रीलंका दौरे का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 15-19 अगस्त, गॉल, सुबह 10 बजे से
दूसरा टेस्ट: 23-27 अगस्त, कोलंबो, सुबह 10 बजे से

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »