पाकिस्तान के खिलाफ 'सबसे बड़ी जंग' से पहले विराट कोहली ने दिया यह बयान

इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय टीम किसी भी टीम को हरा सकती है. कोहली ने कहा, अगर हम अच्छा खेलते हैं तो हम किसी को भी हरा सकते हैं.

Advertisement
विराट कोहली (तस्वीर- PTI) विराट कोहली (तस्वीर- PTI)

अजीत तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2019,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

रविवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप का वो मुकाबला होना है, जिसका पूरे क्रिकेट जगत को बेसब्री से इंतजार रहता है. आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के अहम मुकाबले में भारत को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर 16 जून को भिड़ना है.

इस महा मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय टीम किसी भी टीम को हरा सकती है. कोहली ने कहा, 'अगर हम अच्छा खेलते हैं तो हम किसी को भी हरा सकते हैं.' कोहली ने कहा, 'विपक्ष के हिसाब से कुछ नहीं बदलता. खिलाड़ियों के लिए, पेशेवर होना बहुत जरूरी है, चाहे आप किसी भी टीम के खिलाफ क्यों न खेल रहे हों.'

Advertisement

पाकिस्तान के साथ होने वाले इस मुकाबले की अहमियत के बारे में बात करते हुए कप्तान कोहली ने कहा कि कोई भी खेल हमारे लिए दूसरे से ज्यादा खास नहीं है. हमारी जिम्मेदारी है कि हम विपक्ष की परवाह किए बिना हर मैच को एक समान मानकर खेलें. हम जिस प्रकार का क्रिकेट खेलते हैं, उसी की वजह से दुनिया में टॉप पर हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें हैं और यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच से पहले जो मैच खेला गया था वो था आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 का फाइनल, जहां भारत को मात मिली थी. उस हार का जख्म भारत के लिए बड़ा था, जिसे भरने के लिए उसके दिमाग में कल के मैच में जीत के सिवाए कुछ और नहीं होगा.

Advertisement

भारत ने इस विश्व कप में अभी तक 2 मैच खेले हैं. पहले मैच में उसने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी तो वहीं दूसरे मैच में मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को हराया. तीसरा मैच न्यूजीलैंड से था जो बारिश के कारण धुल गया था. अब देखना होगा कि क्या पाकिस्तान वर्ल्ड कप में भारत को पहली हराने में कामयाबी हासिल करेगा? या कोहली की सेना अपना रिकॉर्ड बरकरार रखेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »