लॉर्ड्स टेस्ट: भारत पर भारी न पड़ जाए बारिश, इंग्लैंड के पक्ष में ये संयोग

एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से मात दी थी. इस मैच में भारत की कोशिश जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी करने की होगी.

Advertisement
लॉर्ड्स (getty) लॉर्ड्स (getty)

विश्व मोहन मिश्र

  • लंदन,
  • 10 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 8:52 AM IST

लगातार बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन लॉर्ड्स में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. टॉस शुरू होने से पहले बारिश आ गई, जिसके कारण तय समय पर टॉस भी नहीं हो पाया.

बर्बाद हुए समय की भरपाई के लिए अगले चार दिन 96 ओवरों का खेल होगा. इस सप्ताहांत और सोमवार को भी बारिश हो सकती है, जिसके कारण मैच के दौरान बारिश के कारण नियमित ब्रेक देखने को मिल सकते हैं. टॉस आज (शुक्रवार) होगा.

Advertisement

ऐसा 17 साल बाद हुआ, जब ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर किसी टेस्ट का पहला दिन बारिश की वजह से नहीं हो पाया. आखिरी बार 17 मई 2001 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था. इंग्लैंड ने वह टेस्ट मैच तीसरे ही दिन पारी और 9 रनों से जीत लिया था.

'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स के इतिहास में यह छठा मौका है, जब वहां टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की वजह से नहीं हो पाया. 'द होम ऑफ क्रिकेट' लॉर्ड्स में 1884 से टेस्ट क्रिकेट खेला जा रहा है.

मजे की बात है कि जब-जब बारिश से पहले दिन का खेल नहीं हो पाया, इंग्लैंड ने वह टेस्ट मैच नहीं गंवाया. अब तक ऐसे पांच टेस्ट मैचों में उसने दो जीते, जबकि तीन ड्रॉ रहे.

Advertisement

लॉर्ड्स टेस्ट में कब-कब बारिश की वजह से पहले दिन का खेल धुला, नतीजे-

1954: इंग्लैंड vs पाकिस्तान (शुरुआती तीन दिन खेल नहीं हो पाया) नतीजा- ड्रॉ

1964: एशेज- इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया (शुरुआती दो दिन खेल नहीं हो पाया), नतीजा- ड्रॉ

1978: इंग्लैंड vs पाकिस्तान, नतीजा- इंग्लैंड जीता

1997: एशेज- इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया - नतीजा- ड्रॉ

2001: इंग्लैंड vs पाकिस्तान (इंग्लैंड जीता)

2018: इंग्लैंड Vs भारत, नतीजे का इंतजार

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »