धोनी के साथ अपने रिश्तों को लेकर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान

कप्तान विराट कोहली को इस बात पर गर्व है कि कोई भी बाहरी ताकत उनके और धोनी के बीच दोस्ती को प्रभावित नहीं कर सकी है.

Advertisement
कोहली और धोनी कोहली और धोनी

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच समय के साथ आपसी समझ और मजबूत होती जा रही है और मौजूदा कप्तान को इस बात पर गर्व है कि कोई भी बाहरी ताकत इन दोनों के बीच दोस्ती को प्रभावित नहीं कर सकी है.

कोहली ने वेब सीरीज ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस के दौरान कहा, ‘काफी लोग हमारे बीच मतभेद की खबरें उड़ाने की कोशिश करते हैं. सबसे अच्छी बात है कि न तो वह (धोनी) इन लेखों को पढ़ते हैं और न ही मैं. और जब लोग हमें साथ में देखते हैं तो वे हैरान होते हैं कि हम दोनों के बीच मतभेद नहीं थे.’

Advertisement

कोहली ने कहा, ‘हम आपस में काफी हंसते हैं और कहते हैं कि हमें नहीं पता कि ऐसा कुछ था. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने एक बार कहा था कि धोनी ऐसा खिलाड़ी है, जो उतना ही मजाकिया है जितना कि कोई सात साल का बच्चा होता है. मौजूदा ने कहा, मुझे लगता है कि हेडन बिलकुल भी गलत नहीं हैं.

कोहली ने कहा, ‘काफी लोगों को पता नहीं है कि उनमें बच्चों जैसा उत्साह है. वह चीजों से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं और हमेशा ही कुछ नया देखने की कोशिश करते हैं जिससे उन्हें दिलचस्पी पैदा हो. कोहली ने धोनी के साथ अपने बचपन के दिनों की मजाकिया वाकया याद किया जिसमें वह हंसते-हंसते लोटपोट हो गए थे.

कोहली ने कहा, ‘मैंने एक बार उन्हें अपने अंडर-17 दिनों का वाकया सुनाया था. यह अकादमी का मैच था. एक नया लड़का आया था और मैंने उसकी ओर गेंद फेंकी और पूछा कहां से मतलब किस छोर से गेंदबाजी करोगे तो उस लड़ने ने जवाब दिया : भैया नजफगढ़ से.’

Advertisement

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘जब मैंने यह वाकया को बताया तो उन्होंने हंसना शुरू कर दिया और यह सब तब हो रहा था जब मैच चल रहा था. कोहली का धोनी के प्रति सम्मान साफ देखा जा सकता है.

कोहली ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैंने रणनीति के मायने में, मैच में क्या हो रहा है इसे जानने के मामले में और क्या किया जा सकता है, इसके बारे में उनसे बेहतर क्रिकेटिया ज्ञान नहीं देखा है. निश्चित रूप से, मैं अपनी समझा के हिसाब से चलता हूं लेकिन जब भी उनसे पूछता हूं, उसमें से 10 में से आठ या नौ बार वह जो बताते हैं, कारगर होता है. इतने साल में हमारी दोस्ती मजबूत ही हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »