सिएट ने जो रूट को साल का इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना

टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन विराट कोहली को साल का सिएट टी20 खिलाड़ी चुना गया. इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को साल का इंटरनेशनल क्रिकेटर और साल का बेस्ट बैट्समैन चुना गया.

Advertisement
विराट कोहली विराट कोहली

सूरज पांडेय

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2016,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन विराट कोहली को साल का सिएट टी20 खिलाड़ी चुना गया जबकि पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर को लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजा गया. इस दौरान कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर उपस्थित थे.


इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को साल का इंटरनेशनल क्रिकेटर और साल का बेस्ट बैट्समैन चुना गया. भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन को साल का इंटरनेशनल बॉलर और रोहित शर्मा को साल का भारतीय क्रिकेटर चुना गया.

Advertisement

कोहली ने इस साल अब तक टी20 में बेहतरीन फॉर्म दिखाई है. उन्हें भारत में हुए वर्ल्ड टी20 में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था. इसके बाद उन्होंने आईपीएल नौ में रिकॉर्ड 973 रन बनाए.

जबकि साठ साल के वेंगसरकर ने अपने करियर में 116 टेस्ट मैचों में 17 शतकों की मदद से 6868 रन बनाए थे. उनके नाम पर ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर लगातार तीन टेस्ट शतक जमाने का रिकॉर्ड है. वह 1983 की वर्ल्ड कप विनर भारतीय टीम का हिस्सा भी थे.

पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट इस प्रकार है
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- दिलीप वेंगसरकर
  • साल का इंटरनेशनल क्रिकेटर- जो रूट
  • साल का इंटरनेशनल बैट्समैन- जो रूट
  • साल का इंटरनेशनल बॉलर- आर अश्विन
  • साल का टेस्ट क्रिकेटर- केन विलियमसन
  • साल का वनडे क्रिकेटर- मार्टिन गप्टिल
  • साल का टी20 क्रिकेटर- विराट कोहली
  • साल का भारतीय क्रिकेटर- रोहित शर्मा
  • साल का घरेलू क्रिकेटर- श्रेयस अय्यर
  • साल का युवा खिलाड़ी- रिषभ पंत
  • विशेष पुरस्कार- अजिंक्य रहाणे
  • He stood tall in trying conditions oversees & home gets a Special Award at the

    — CEAT Cricket Rating (@CEAT_CCR)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement