शादी से कूल होंगे विराट कोहली? जानें- रोहित शर्मा का जवाब

क्या विराट कोहली शादी के बाद बदल जाएंगे ? जानिए क्या कहा टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने...

Advertisement
विराट अनुष्का और रोहित विराट अनुष्का और रोहित

विश्व मोहन मिश्र / केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली ,
  • 27 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की हाई प्रोफाइल शादी ने टीम इंडिया के लंबे सफल होम सीजन के अंत में खूब सुर्खियां बटोरी हैं. वहीं मैदान में अपने नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम इंडिया ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए श्रीलंकाई टीम को वनडे और टी-20 सीरीज में रौंद दिया.

रोहित शर्मा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘शादी आपको पूरी तरह से बदल देती है.’ पिछले कुछ साल में रोहित शर्मा भी बदल गए हैं, जिन्होंने दो साल पहले 13 दिसंबर 2015 को रितिका सजदेह के साथ शादी की थी. रोहित का मानना है कि ‘यह एक अच्छी बात है (शादी के बाद बदल जाना) जो एक व्यक्ति के साथ हो सकता है.’

Advertisement

रोहित से जब पूछा गया कि क्या वह सोचते हैं कि विराट कोहली अनुष्का शर्मा से अपनी शादी के बाद बदल जाएंगे और कूल हो जाएंगे, तो उन्होंने कहा, ‘यह कहना बहुत मुश्किल है. मैं ज्यादा नहीं जानता, संभवतः केवल दक्षिण अफ्रीका में ही मैं यह कह सकता हूं. यह व्यक्तिगत रूप से निर्भर करता है’ रोहित ने हंसते हुए जवाब दिया.

रोहित ने कहा, ‘शादी के बाद विराट बदलेंगे या नहीं मुझे नहीं पता, लेकिन मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि यह सबसे बढ़िया चीज है जो किसी व्यक्ति के साथ हो सकती है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.’

बता दें कि रोहित शर्मा ने अपनी शानदार कप्तानी की बदौलत काफी हद तक विराट कोहली की कमी को पूरा करते हुए श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की फिर उसी लय को बरकरार रखते हुए लंका का टी-20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement