कोहली-कुंबले विवाद पर विनोद राय ने तोड़ी चुप्पी, मीडिया को दी नसीहत

भारतीय मीडिया के बारे में एक अच्छी चीज यह है कि भारतीय मीडिया घरों, बैडरूम के अंदर नहीं झांकती इसलिये कृप्या करके ड्रेसिंग रूम के अंदर मत झाांकिए.

Advertisement
कोच विवाद पर बोले विनोद राय कोच विवाद पर बोले विनोद राय

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2017,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने भारतीय कोच के तौर पर अनिल कुंबले की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहतरीन रहे और हम सुनिश्चित करेंगे कि भारतीय टीम में एकजुटता रहे. कुंबले का भारतीय टीम के कोच के तौर पर कार्यकाल कड़वाहट के साथ खत्म हुआ क्योंकि उन्होंने यह कहते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया कि कप्तान विराट कोहली को उनके काम करने के तरीके से आपत्ति थी.

Advertisement

राय ने हालांकि के बीच मतभेद की खबरों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. उन्होंने सीओए की बैठक के बाद कहा, अगर दो व्यक्तियों को चौबीसों घंटे सातों दिन एक साथ रखा जाता है तो पेशेवर राय में मतभेद हो सकता है, इसमें कोई दो राय नहीं है उनका अनुबंध एक साल के लिए था, इस कार्यकाल में अलग राय थीं, पेशेवर मुद्दे थे.

उन्होंने कहा कि वह काफी परिपक्व व्यक्ति हैं, उन्होंने यह फैसला किया कि चलो बस बहुत हो गया. कप्तान को ही मैदान पर खेलना है, क्या आखिरकार ऐसा नहीं है उन्होंने कहा, कुंबले की भूमिका पूरी तरह से त्रुटिहीन थी. उन्होंने बतौर कोच बेहतरीन काम किया. हम इतने ही पेशेवर के साथ रहेंगे जो पूरी तरह से पेशेवर हो ताकि सुनिश्चित हो कि भले ही यह कप्तान हो या मैनेजर, टीम में सांमजस्य होना चाहिए.

Advertisement

राय ने कहा कि मुद्दे पर चर्चा के लिए क्या बचा है सुनिये, अनिल कुंबले का क्या बयान था, किसी भी बयान पर मत जाइये. भारतीय मीडिया के बारे में एक अच्छी चीज यह है कि भारतीय मीडिया घरों, बैडरूम के अंदर नहीं झांकती इसलिये कृप्या करके ड्रेसिंग रूम के अंदर मत झाांकिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »