'सोने की तलाश में हीरा खो दिया...', शुभमन गिल के हर शतक पर वेंकटेश अय्यर को सुनने पड़ते हैं KKR फैन्स के ताने

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2025 सीजन से पहले वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अगले सीजन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया. ऑलराउंडर ने बताया कि तब तक वह मानसिक रूप से इस फैसले को स्वीकार कर चुके थे और केकेआर के साथ दोबारा जुड़ने की उम्मीद नहीं कर रहे थे.

Advertisement
वेंकटेश अय्यर IPL 2026 में आरसीबी के लिए खेले थे. (Photo: PTI) वेंकटेश अय्यर IPL 2026 में आरसीबी के लिए खेले थे. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • ,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST

भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़े अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए बताया है कि शुभमन गिल को टीम से रिलीज किए जाने के बाद उन्हें किस तरह सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि शुभमन के शतक लगाते ही कुछ केकेआर समर्थक उन्हें लेकर तंज कसने लगते हैं. यह सिलसिला कई साल से जारी है.

Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में वेंकटेश अय्यर ने कहा, 'मुझे लंबे समय तक काफी नफरत झेलनी पड़ी है. आज भी जब शुभमन शतक लगाते हैं, तो केकेआर के पेज पर लोग कमेंट करते हैं कि सोने की तलाश में हमने हीरा खो दिया.'

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2022 से पहले शुभमन गिल को रिलीज कर दिया था. इसके बाद नई टीम गुजरात टाइटन्स (GT) ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. शुभमन ने आगे चलकर गुजरात की कप्तानी भी संभाली और अपनी बल्लेबाजी से लगातार प्रभावित किया. दूसरी ओर केकेआर के कुछ फैन्स ने फ्रेंचाइजी के उस फैसले के लिए वेंकटेश अय्यर को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें: 40 करोड़ दो, तभी रुकेंगे! IPL के 2 स्टार खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी के सामने रखी बड़ी शर्त, एक को चाहिए कप्तानी

Advertisement

वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने के अनुभव पर भी बात की. उन्होंने बताया कि वह फ्रेंचाइजी के सह-मालिक शाहरुख खान से भी मिले थे और फैसले में बदलाव की उम्मीद कर रहे थे.

अब RCB के लिए खेल रहे वेंकटेश अय्यर
आईपीएल 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने वेंकटेश अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया. नई फ्रेंचाइजी के साथ उनका अनुभव काफी अलग रहा. उन्होंने बेंगलुरु के समर्थकों के जुनून का जिक्र करते हुए बताया कि कुछ फैन्स मैच से पहले आरसीबी की जर्सी की पूजा तक करते हैं.
यह भी पढ़ें: चंद सेकेंड में ये क्या हुआ? क्रिकेट इतिहास में पहली बार बल्लेबाज को दिया गया ऐसा OUT, वर्ल्ड कप में मच गया था बवाल!

वेंकटेश अय्यर ने कहा, 'आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन मैंने लोगों को मैच से पहले आरसीबी की जर्सी की पूजा करते देखा. यह कुछ अलग ही था. फैंस का जुनून एक अलग स्तर पर है.'

आईपीएल 2026 में शुरुआती मुकाबलों में वेंकटेश अय्यर को बेंच पर बैठना पड़ा. बाद में उन्हें इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर मौका मिला. एक मैच में उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाकर टीम को 201/8 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की, हालांकि आरसीबी को हार मिली. पंजाब किंग्स के खिलाफ (PBKS) उन्होंने 40 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की पारी खेली. पूरे सीजन में वेंकटेश ने सात मैचों में 52.25 की औसत से 209 रन बनाए और आरसीबी की लगातार दूसरी खिताबी जीत में योगदान दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »