भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उनकी हालिया पारियों में एक जैसी कमजोरी देखने को मिली है, जहां वह आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में जल्दी विकेट गंवा रहे हैं.
इसी बीच 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है.
यह भी पढ़ें: 'जिसकी भी जगह लेगा, उसे लौटने नहीं देगा...', वैभव पर इरफान पठान का बड़ा दावा
अब अगर वैभव का प्रदर्शन लगातार शानदार रहता है, तो अभिषेक शर्मा के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बचाना मुश्किल हो सकता है. वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है.
तीसरे टी20 में मैच जिताऊ पारी खेलने के साथ उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' दोनों पुरस्कार जीते. उनकी फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट के सामने चयन को लेकर नई चुनौती खड़ी कर दी है.
यह भी पढ़ें: बच्चों की अपनी कप्तान! हरमनप्रीत का दिल छू लेने वाला अंदाज, VIDEO
हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि भारतीय टीम को किसी खिलाड़ी को कुछ खराब पारियों के आधार पर जल्दबाजी में बाहर करने के बजाय उसे और मौके देने चाहिए.
अभिषेक शर्मा ने पहले भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच जिताए हैं, लेकिन मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी की शानदार लय उनके लिए कड़ी चुनौती बन चुकी है.
यह भी पढ़ें: कप्तान श्रेयस अय्यर ने जारी रखी एमएस धोनी वाली परंपरा, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतकर इन्हें थमा दी ट्रॉफी
कैसा रहा है अभिषेक शर्मा का हालिया प्रदर्शन?
आयरलैंड टी20 सीरीज
मैच: 2, रन: 49
इंग्लैंड टी20 सीरीज
मैच: 5, रन: 131
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज
मैच: 3, रन: 11
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क