IPL से लौटे वैभव सूर्यवंशी का गांव में हुआ भव्य स्वागत, RJD नेता ने किया सम्मानित

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए. वैभव अपने पैतृक गांव में कुछ समय बिताने के बाद पटना के रास्ते बेंगलुरु के लिए निकले. गांव में उनके स्वागत के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी और हर कोई इस युवा स्टार की एक झलक पाने को बेताब नजर आया.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी अब श्रीलंका दौरे पर जाएंगे, जहां ट्राई सीरीज होनी है. (Photo: ITG) वैभव सूर्यवंशी अब श्रीलंका दौरे पर जाएंगे, जहां ट्राई सीरीज होनी है. (Photo: ITG)

जहांगीर आलम

  • समस्तीपुर,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में बल्ले से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी जब अपने पैतृक गांव पहुंचे तो उनका स्वागत किसी सुपरस्टार की तरह हुआ. समस्तीपुर जिले के ताजपुर मोतीपुर स्थित घर पर वैभव की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई इस युवा क्रिकेटर से मिलने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने को उत्सुक नजर आया.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी के गांव पहुंचने की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों से भी लोग उनके घर पहुंचने लगे. इसी दौरान RJD (राष्ट्रीय जनता दल) नेता और समस्तीपुर के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी वैभव से मिलने उनके घर पहुंचे. शाहीन ने वैभव को पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया, साथ ही मिठाई खिलाकर उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी.

अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि वैभव ने सिर्फ समस्तीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है. उन्होंने कहा, 'वैभव की सफलता यह संदेश देती है कि हालात चाहे जैसे भी हों, अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. उन्होंने बिहार के युवाओं को उम्मीद और प्रेरणा दी है.'

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए. (Photo: ITG)

उन्होंने आगे कहा कि वैभव अब उन युवाओं के लिए रोल मॉडल बन चुके हैं, जो बड़े सपने तो देखते हैं लेकिन संघर्ष से डर जाते हैं.  शाहीन ने वैभव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह तो उनकी उड़ान की सिर्फ शुरुआत है.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी को देखने के लिए घऱ पर उमड़ी भीड़. (Photo: ITG)

वैभव सूर्यवंशी से मिलने वालों का दिनभर तांता लगा रहा. जो लोग उनसे मिल पाए, वे खुद को खुशकिस्मत मान रहे थे. हर कोई इस खास पल को अपने मोबाइल में कैद करना चाहता था, हालांकि परिवार की ओर से वीडियो बनाने पर रोक लगा दी गई थी. केवल फोटो लेने की अनुमति दी जा रही थी.

वैभव सूर्यवंशी अपने घर पर परिवारजनों के साथ. (Photo: ITG)

इसी दौरान एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला. जब अख्तरुल इस्लाम शाहीन के पीए मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, तब वैभव के बड़े भाई की नजर उन पर पड़ गई और तुरंत वीडियो बनाना बंद करा दिया गया. परिवार की ओर से सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही वैभव से मिलने दिया जा रहा था, जिसके चलते काफी लोग निराश होकर लौट भी गए.

कुल मिलाकर देखा जाए तो आईपीएल की थकान मिटाने गांव पहुंचे वैभव सूर्यवंशी को यहां आराम का मौका ही नहीं मिल पाया. फैन्स और शुभचिंतकों से मिलने का सिलसिला लगातार चलता रहा.

बुधवार सुबह वैभव सूर्यवंशी अपनी कार से पटना के लिए रवाना हो गए, जहां से वो बेंगलुरु गए हैं. अब वैभव की नजरें 9 जून से शुरू होने वाली श्रीलंका ट्राई सीरीज पर है, जिसमें वह भारत-ए टीम से खेलते नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट पर भी क्रिकेट फैन्स की नजरें टिकी रहेंगी क्योंकि हर कोई 15 साल के इस युवा बल्लेबाज को खेलते देखना चाहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »