'शब्द कम पड़ गए हैं...', टीम इंडिया की जर्सी पर अपना नाम देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, VIDEO

भारतीय टीम की जर्सी पहनने का सपना पूरा होने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी उसी जर्सी में देश के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन करना चाहेंगे. 15 साल की उम्र में उन्होंने जो सफर तय किया है, वो काबिलेतारीफ है. वैभव ने हाल ही में ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया-ए के लिए 94 रन बनाए थे.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार... (Photo: PTI) वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार... (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए वह पल आखिर आ ही गया, जिसका सपना उन्होंने बचपन से देखा था. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में पहली बार चुने गए 15 वर्षीय बल्लेबाज ने जब टीम इंडिया की जर्सी पर अपना नाम देखा, तो वो इमोशनल हो गए.

वैभव सूर्यवंशी ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) द्वारा साझा किए गए वीडियो में अपनी भावनाएं जाहिर कीं. वैभव ने कहा कि क्रिकेट खेलने की शुरुआत ही उन्होंने एक दिन भारत की जर्सी पहनने के सपने के साथ की थी और अब जब वह ड्रीम पूरा हुआ है तो उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, 'इस एहसास को शब्दों में बताना मुश्किल है. जिस चीज के लिए मैंने फर्स्ट डे से बैट पकड़ा था, क्रिकेट ग्राउंड पर मैं गया प्रैक्टिस के लिए, वो ड्रीम मेरा आज पूरा हुआ. जो मेन स्टेप होता है, वो आज कम्पलीट हुआ. मैं इस चीज को शब्दों में विस्तार से बता नहीं सकता. ड्रीम जैसा ही लग रहा था.'

युवा बल्लेबाज ने बताया कि जैसे ही उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी देखी, उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई और वह अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं रख पाए. वैभव कहते हैं, 'वो टीशर्ट देखते ही मैं इतना खुश हो गया कि मतलब मैं स्माइल कर रहा था. कभी-कभी ऐसा होता है कि जो चीज नहीं सोचते हैं वो आपके साथ होता है. वो चीज होने पर आप रिएक्ट नहीं कर पाते हैं. मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ.'

Advertisement

वैभव कर रहे ताबड़तोड़ प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह यूं ही नहीं मिली है. पिछले एक साल में उन्होंने हर बड़े मंच पर अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया है कि चयनकर्ताओं के लिए उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल हो गया. हाल ही में इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी.

इस दौरान उन्होंने महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया, जो लिस्ट ए क्रिकेट में किसी बैटर की सबसे तेज फिफ्टी रही. इससे पहले अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर भारत को चैम्पियन बनाया था. यह अंडर-19 विश्व कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए भी शानदार प्रदर्शन किया. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एलिमिनेटर में उन्होंने 29 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए थे. इसके बाद गुजरात टाइटन्स (GT) के विरुद्ध क्वालिफायर-2 में 47 गेंदों पर 96 रन बनाकर एक बार फिर बड़े मैचों के खिलाड़ी होने का प्रमाण दिया.

आयरलैंड के खिलाफ 26 जून को बेलफास्ट में होने वाले टी20I मुकाबले के साथ वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत हो सकती है. करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें अब इस युवा बल्लेबाज पर टिकी होंगी, जिसने कम उम्र में ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »