GT vs RR: 11 छक्के और इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी! GT के खिलाफ टूट सकते हैं IPL के 3 बड़े रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं. एलिमिनेटर में 29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले वैभव अब सबसे तेज 100 IPL छक्के, सबसे तेज 1000 रन और सबसे तेज IPL शतक जैसे रिकॉर्ड्स पर नजर लगाए हुए हैं.

Advertisement
GT पर बरसे तो बनेगा इतिहास, वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से फिर आ सकती है रिकॉर्डों की आंधी (Photo: ITG) GT पर बरसे तो बनेगा इतिहास, वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से फिर आ सकती है रिकॉर्डों की आंधी (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुल्लांपुर ,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय IPL 2026 के सबसे बड़े स्टार बन चुके हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी खेलकर उन्होंने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. अब शुक्रवार (29 मई) को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले जाने वाले क्वालिफायर-2 मुकाबले में वैभव कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

Advertisement

एलिमिनेटर मैच में वैभव ने 12 छक्के जड़ते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने क्रिस गेल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. IPL 2026 में अब तक वैभव के नाम 65 छक्के दर्ज हो चुके हैं और उनका बल्ला लगातार आग उगल रहा है.

क्या टूटेगा आईपीएल के सबसे तेज शतक का र‍िकॉर्ड 
हैदराबाद के खिलाफ वैभव इतिहास रचने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए थे. उन्होंने 29 गेंदों पर 97 रन बनाए और IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. यह रिकॉर्ड अब भी क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में सिर्फ 30 गेंदों पर शतक लगाया था. यानी वो अपने फॉर्म में रहे तो इस र‍िकॉर्ड को भी बना सकते हैं

सबसे तेज 100 छक्के का र‍िकॉर्ड किसके नाम 
अब गुजरात टाइटन्स के खिलाफ वैभव के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. उनके नाम फिलहाल IPL में 89 छक्के हैं और उन्होंने ये कारनामा सिर्फ 402 गेंदों में किया है. अगर वह क्वालिफायर-2 में 11 छक्के लगा देते हैं तो IPL इतिहास में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
यह भी पढ़ें: 'यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ दें', वैभव सूर्यवंशी के आगे दब रहे', अंबत‍ि रायडू का बड़ा बयान
फिलहाल यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम है. रसेल ने IPL में 100 छक्के पूरे करने के लिए 657 गेंदों का सामना किया था. वैभव इस रिकॉर्ड को काफी बड़े अंतर से तोड़ सकते हैं.

Advertisement

सबसे तेज आईपीएल 1000 रन 
वैभव सूर्यवंशी IPL में 1000 रन पूरे करने के बेहद करीब भी पहुंच चुके हैं. उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 68 रन की जरूरत है. अगर वह गुजरात के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं. यह रिकॉर्ड फिलहाल गुजरात टाइटन्स के ही स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन के नाम दर्ज है, जिन्होंने 25 मैचों में 1000 IPL रन पूरे किए थे. वैभव अब तक 22 आईपीएल मैचों की 22 पार‍ियों में 932 रन जड़ चुके हैं. 
यह भी पढ़ें: SRH की हार के बाद भी काव्या मारन ने जीता दिल, वैभव सूर्यवंशी को यूं दी शाबाशी, VIDEO

वहीं IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज शॉन मार्श के नाम है. उन्होंने सिर्फ 21 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

जिस अंदाज में वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर साफ है कि गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती रहने वाली है. अगर उनका बल्ला एक बार फिर चला, तो IPL रिकॉर्ड बुक में कई नए अध्याय जुड़ सकते हैं.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »