बैन पर जडेजा का ट्वीट- 'हम शरीफ क्या हुए, पूरी दुनिया ही बदमाश हो गई'

आपको बता दें कि आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की वजह से नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज जडेजा को अगले टेस्ट से निलंबित किया गया है.

Advertisement
बैन पर जडेजा का ट्वीट बैन पर जडेजा का ट्वीट

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच रहे ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को ICC के जरिए एक टेस्ट मैच का प्रतिबंध झेलना पड़ रहा है. इसके बाद सोमवार को ट्विटर के जरिए उन्होंने अपना दर्द बयां किया. जडेजा ने सोमवार को ट्वीट किया कि 'हम शरीफ क्या हुए, पूरी दुनिया ही बदमाश हो गई'. आपको बता दें कि आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की वजह से नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज जडेजा को अगले टेस्ट से निलंबित किया गया है.

Advertisement

 

 

आपको बता दें कि इस निलंबन के बाद भी जडेजा के खाते में 6 डिमेरिट प्वाइंट (नकारात्मक अंक) अनुशासन रिकॉर्ड में रहेंगे. आगे 24 महीने में यह संख्या 8 या उससे ज्यादा हो जाती है, तो यह चार सस्पेंशन प्वाइंट में तब्दील हो जाएगा. यह चार निलंबन अंक दो टेस्ट या चार वनडे या चार टी-20 इंटरनेशनल मैच पर प्रतिबंध के समान होते हैं. इनमें से जो भी खिलाड़ी पहले खेलेगा उससे उसे निलंबित किया जाता है.

कोलंबो टेस्ट समेत पिछले 24 महीने में जडेजा के खिलाफ डिमेरिट प्वाइंट 6 तक पहुंच गया था. जिसके बाद आईसीसी ने जडेजा के खिलाफ यह एक्शन लिया. आईसीसी ने कार्रवाई के तौर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना के अलावा तीन डिमेरिट प्वाइट उन पर लगाए हैं.

कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन, जब श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलने उतरी, तो उनकी पारी के 58वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने अपने फॉलो थ्रू में गेंद को फील्ड करके क्रीज पर मौजूद श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने पर अनावश्यक थ्रो कर दिया, जबकि बल्लेबाज ने रन लेने प्रयास भी नहीं किया था.

Advertisement

जडेजा को आईसीसी की धारा 2.2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. इसका साफ मतलब यह है कि अनुचित या खतरनाक तरीके से किसी भी खिलाड़ी, खिलाड़ी के समर्थक, अंपायर या मैच रेफरी की ओर गेंद या कोई अन्य उपकरण जैसे पानी की बोतल आदि फेंकना गलत है.

इससे पहले जडेजा पर आचार संहिता की धारा- 2.2.11 के उल्लंघन के मामले में अक्टूबर 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट के दौरान 50 जुर्माने के साथ तीन डिमेरिट प्वाइट लगाए गए थे. तब जडेजा को दो बार अनौपचारिक और एक आधिकारिक चेतावनी भी दी गई थी. वह चौथी बार पिच में सुरक्षित क्षेत्र में घुसे और उसे नुकसान पहुंचाया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement