कपिल देव की समिति ने CoA से कहा- हमें ही मिले सपोर्टिंग स्टॉफ चुनने का मौका

सीएसी ने शुक्रवार को ही रवि शास्त्री को फिर से भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है. शास्त्री 2021 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम के कोच बने रहेंगे.

Advertisement
Kapil Dev Kapil Dev

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने प्रशासकों की समिति (CoA) से कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग सपोर्टिंग स्टॉफ चुनने की प्रक्रिया में उन्हें भी शामिल किया जाए.

सीएसी ने शुक्रवार को ही रवि शास्त्री को फिर से भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है. शास्त्री 2021 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम के कोच बने रहेंगे.

Advertisement

सीएसी ने सीओए को अब एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें ही भारतीय क्रिकेट टीम का सपोर्ट स्टॉफ चुनने दिया जाए.

बोर्ड के एक कार्यकारी ने आईएएनएस से इसकी पुष्टि करते हुए कहा, 'कपिल देव और उनकी टीम ने सीओए को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने टीम के सपोर्ट स्टॉफ चुनने की प्रक्रिया में शामिल होने की इच्छा जताई है.'

शास्त्री के चयन पर प्रशंसक भड़के, सोनिया को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने से की तुलना

कार्यकारी ने कहा, 'हालांकि यह पूरी तरह से सीओए पर निर्भर है कि वह सीएसी को यह मौका देते हैं या नहीं, क्योंकि बीसीसीआई के संविधान में यह स्पष्ट है कि चयनकर्ता ही स्पोर्ट स्टॉफ का चयन करेंगे. ऐसी उम्मीद थी कि सीएसी केवल मुख्य कोच का ही चयन करेंगे.'

यह पूछे जाने पर कि तो फिर ऐसी स्थिति में क्या होगा, कार्यकारी ने कहा, 'ठीक है. आपके पास हमेशा मार्गदर्शन की संभावना हो सकती है. यह सब अब सीओए पर निर्भर है, जिन्हें सोमवार से सपोर्ट स्टॉफ के चयन की प्रक्रिया शुरू करनी करनी है.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'संविधान के खिलाफ जाना सीओए के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है, क्योंकि उनके पास नया संविधान रजिस्टर्ड है. निश्चित रूप से आने वाला समय काफी दिलचस्प होने वाला है.'

सीएसी के प्रमुख कपिल ने शुक्रवार को कहा था, 'हां, वहां भी हमारी राय ली जानी चाहिए. अगर आप मुझ से पूछेंगे तो हमने सहयोगी सदस्यों के चयन प्रकिया के बारे में बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है. अगर हम वह काम नहीं करेंगे तो यह सही नहीं होगा. हमने सीओए से कहा है कि हम उस नियुक्ति का भी हिस्सा होना चाहते हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement