टेस्ट की तैयारी के लिए मैदान पर उतरे कोच रवि शास्त्री, साझा की फोटो

रवि शास्त्री ने ट्विटर पर टीम के अभ्यास सत्र की फोटो साझा की है. उन्होंने लिखा कि पूरे दल के साथ वापस अपने काम पर लौट आया हूं. दौरे से ठीक पहले रवि शास्त्री को टीम का हेड कोच, भरत अरुण को गेंदबाजी कोच और आर श्रीधर को फील्डिंग कोच का जिम्मा दिया गया है.

Advertisement
अभ्यास सत्र के दौरान रवि शास्त्री अभ्यास सत्र के दौरान रवि शास्त्री

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया के साथ हेड कोच रवि शास्त्री अभ्यास सत्र के दौरान मैदान पर दिखाई दिए हैं. रवि शास्त्री की कोचिंग में टीम इंडिया सबसे पहले श्रीलंका दौरे पर ही गई है जहां उसे 3 टेस्ट, 5 वनडे और एक टी-ट्वेंटी मैच खेलना है. मेजबान टीम के खिलाफ टीम इंडिया 26 जुलाई को गॉल में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी.

Advertisement

रवि शास्त्री ने ट्विटर पर टीम के अभ्यास सत्र की फोटो साझा की है. उन्होंने लिखा कि पूरे दल के साथ वापस अपने काम पर लौट आया हूं. दौरे से ठीक पहले रवि शास्त्री को टीम का हेड कोच, और आर श्रीधर को फील्डिंग कोच का जिम्मा दिया गया है जबकि संजय बांगड़ टीम के साथ बतौर असिस्टेंट कोच जुड़े रहेंगे.

कोच को लेकर था विवाद

अनिल कुबंले के कोच पद से इस्तीफे के बाद नए कोच की खोज जारी थी. इस पद लिए बीसीसीआई के सामने रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी समेत कई दिग्गजों ने आवेदन भी किया था. आखिरकार शास्त्री के नाम पर बोर्ड की ओर से मुहई लगाई गई. उसके बाद भरत अरुण को गेंदबाजी कोच बनाए जाने पर भी सवाल उठाए गए थे, क्योंकि उनका अतंरराष्ट्रीय अनुभव काफी कम था.

Advertisement

शास्त्री ने किया था बचाव

गेंदबाजी कोच के मुद्दे पर मचे बवाल पर रवि शास्त्री ने को बेकार बताया था. जहीर खान को एक बेहतरीन गेंदबाज़ करार देते हुए रवि शास्त्री ने भरत अरुण के चयन का बचाव किया. रवि शास्त्री का तर्क था कि असल मुद्दा ये है कि बेहतरीन कोच कौन साबित हो सकते हैं.

श्रीलंका दौर पर रवाना होने से पहले रवि शास्त्री ने कहा कि था कि अनिल कुंबले और उनके जैसे कोच आते जाते रहेंगे लेंगे टीम इंडिया देश की असली हीरो है और हर चीज़ का क्रेडिट उन्हें जाना चाहिए. उन्होंने कहा था कि पिछले श्रीलंका दौरे की तुलना में वो ज्यादा समझदार और जिम्मेदार हो गए हैं.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »