'कलाई में चोट होती तो फ्लिक शॉट नहीं खेल पाता', सूर्यकुमार यादव ने अपनी फिटनेस पर तोड़ी चुप्पी

सूर्यकुमार यादव ने अपनी फिटनेस और कलाई की चोट को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है. मुंबई इंडियंस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव लगातार आलोचनाओं के घेरे में हैं. इसी बीच उनकी कलाई की चोट को लेकर भी कई सवाल उठे थे.

Advertisement
सूर्यकुमार यादव की फॉर्म कुछ सही नहीं रही है. (Photo: Getty) सूर्यकुमार यादव की फॉर्म कुछ सही नहीं रही है. (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुंबई,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सूर्यकुमार यादव ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबले में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. रविवार (24 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित मैच में सूर्यकुमार ने 3 चौके और चार छक्के की मदद से 42 बॉल पर 64 रन बनाए. हालांकि वो अपनी टीम मुंबई इंडियंस (MI) को जीत नहीं दिला पाए. मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में 30 रनों से हार झेलनी पड़ी. मुंबई इंडियंस का मौजूदा आईपीएल सीजन में ये आखिरी मुकाबला रहा.

Advertisement

देखा जाए तो सूर्यकुमार यादव पूरे सीजन अपनी लय में नजर नहीं आए. इसी बीच सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में उनकी फिटनेस, खासकर कलाई की चोट को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थीं. सूर्यकुमार ने इन सभी चर्चाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी कलाई की चोट की बात कर रहे हैं, उन्हें शायद क्रिकेट की ज्यादा समझ नहीं है. मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज ने साफ कहा कि अगर उनकी कलाई में सच में कोई दिक्कत होती, तो वह अपने ट्रेडमार्क फ्लिक शॉट्स कभी नहीं खेल पाते.

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, जबकि सूर्यकुमार यादव भी पूरे सीजन अपनी लय में नजर नहीं आए. इसी बीच सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में उनकी फिटनेस, खासकर कलाई की चोट को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थीं.

Advertisement

'लोगों को क्रिकेट की समझ नहीं...'
सूर्यकुमार यादव ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा, 'सबसे पहले मैं कलाई की चोट वाली बात साफ करना चाहता हूं. जो लोग ऐसा बोल रहे हैं या तो वे बहुत बड़े फिजियो हैं या फिर उन्हें क्रिकेट समझ नहीं है. अगर मेरी कलाई में सच में कोई दिक्कत होती, तो मैं फ्लिक शॉट्स नहीं खेल पाता. मेरे कई शॉट पूरी तरह कलाई और हैंड-आई कोऑर्डिनेशन पर आधारित होते हैं.'

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर बचाएंगे या जाएगी कप्तानी? सूर्यकुमार यादव पर जल्द बड़ा फैसला, तिलक वर्मा भी T20 कैप्टेंसी की रेस में

हालांकि सूर्यकुमार यादव ने यह भी साफ किया कि वह ऐसी अफवाहों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते. उनका मानना है कि कुछ बातें खिलाड़ियों के कंट्रोल में नहीं होतीं. उन्होंने कहा, 'ये सब ऐसी चीजें हैं जो मेरे कंट्रोल में नहीं हैं. इसलिए मैं इन पर ज्यादा फोकस नहीं करता.'

सूर्यकुमार यादव ने खराब फॉर्म के बावजूद अपनी मेहनत और प्रक्रिया पर भरोसा जताया. उन्होंने याद दिलाया कि साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी बने थे. इसके अलावा आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई थी.

उन्होंने कहा, 'आईपीएल में मैं रन नहीं बना पाया, लेकिन मैंने मेहनत करना कभी नहीं छोड़ा. प्रदर्शन हमेशा आपके हाथ में नहीं होता, लेकिन मेहनत जरूर होती है.अगर सफलता मिलती है तो अच्छी बात है, नहीं मिलती तो आपको फिर मेहनत करनी पड़ती है.'

Advertisement

टीम इंडिया के टी20 कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव के भविष्य पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. हालांकि उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया था, लेकिन आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद अब क्रिकेट एक्सपर्ट्स नए कप्तान की मांग करने लगे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »