स्मिथ और वॉर्नर को ग्रेड क्रिकेट खेलने की इजाजत मिली

बॉल टेंपरिंग मामले में प्रतिबंधित किए गए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को उनके क्लब ने ग्रेड क्रिकेट में खेलने की इजाजत दे दी है.

Advertisement
वॉर्नर और स्मिथ वॉर्नर और स्मिथ

तरुण वर्मा

  • सिडनी,
  • 10 मई 2018,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

बॉल टेंपरिंग मामले में प्रतिबंधित किए गए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को उनके क्लब ने ग्रेड क्रिकेट में खेलने की इजाजत दे दी है.

आईसीसी ने वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी. रिपोर्टों के अनुसार, स्मिथ की टीम सदरलैंड और वॉर्नर की टीम रैंडविक पीटरशेम पहले ही अपने खिलाड़ियों को समर्थन देने की इच्छा जता चुकी है.

Advertisement

आईसीसी ने कहा कि स्मिथ और वॉर्नर को सिडनी में ग्रेड क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है, जबकि बॉल टेंपरिंग के अन्य दोषी खिलाड़ी कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर ग्रेड क्रिकेट में खेलने को लेकर अभी फैसला होना बाकी है.

वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार, बेनक्रॉफ्ट के ग्रेड क्रिकेट में खेलने को लेकर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख क्लब सोमवार को एक बैठक करेगी, जिसमें बेनक्रॉफ्ट के भाग्य पर निर्णय लिया जाएगा.

न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट एसोसिएशन (एनएसडब्ल्यूसीए) ने कहा है कि स्मिथ और वॉर्नर के रास्ते में वह बाधा नहीं बनेंगे और वे अपने-अपने क्लब सदरलैंड और रैंडविक पीटरशेम क्लबों की ओर से खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे.

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में बॉल टेंपरिंग मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने स्मिथ और वॉर्नर पर एक-एक साल का जबकि बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा रखा है. टीम के कोच डेरेन लेहमन ने भी बाद में सीरीज समाप्त होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »