'वॉर्नर, स्मिथ, बेनक्रॉफ्ट को मिल चुकी सजा, अब तो खेलने दें'

इसी साल टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ के कारण डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पर एक-एक साल का, जबकि कैमरून बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा था.

Advertisement
वॉर्नर, स्मिथ (फाइल) वॉर्नर, स्मिथ (फाइल)

विश्व मोहन मिश्र

  • सिडनी,
  • 31 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने एक बार फिर स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट पर लगे प्रतिबंध को हटाने की बात को दोहराया है. एसीए ने हाल ही में गेंद से छेड़छाड़ मामले की रिपोर्ट में टीम की जीतने की संस्कृति को इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा है कि इन तीनों खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को हटा देना चाहिए.

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में इसी साल हुए टेस्ट मैच में इन तीनों खिलाड़ियों को गेंद से छेड़छाड़ के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था. वॉर्नर और स्मिथ पर एक-एक साल का, जबकि बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा था.

इस विवाद को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच के लिए एक समिति का गठन किया था, जिसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टीम में हर हाल में जीत की संस्कृति के कारण खिलाड़ियों ने यह कदम उठाया.

एसीए के अध्यक्ष ग्रेग डायर ने कहा, 'समिति की समीक्षा में पता चल चुका है कि जो कुछ भी दक्षिण अफ्रीका में हुआ उसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. हां, यहां गलती व्यक्तिगत है, लेकिन अब सबूत हैं और साथ ही सिस्टम के विफल होने का भी पता एक स्वतंत्र जांच से चल गया है. यह काफी अहम है.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'इस जानकारी से, व्यावहारिक बुद्धि, शालीनता, आधारभूत पारदर्शिता और नैसर्गिक न्याय के आधार पर सजा को कम कर देना चाहिए. खिलाड़ियों ने पहले से ही अपना समय खेल में गंवा दिया है. उन्होंने जनता के सामने शर्मिंदगी झेली है और साथ ही बड़ी वित्तीय मुसीबत का सामना किया है.'उन्होंने कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को मेरा साफ संदेश है. इन तीनों खिलाड़ियों को काफी सजा मिल चुकी है इसलिए इन्हें खेलने की अनुमति दी जानी चाहिए. मैं कहना चाहता हूं कि एसीए इनके ऊपर लगे प्रतिबंध को खत्म करने को लेकर मुखर है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »