SA vs NZ: T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का 5-0 का दबदबा, क्या कल सेमीफाइनल में बदलेगा इतिहास?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगी. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों की पांच भिड़ंत हुईं हैं. ओवरऑल टी20I रिकॉर्ड में कौन सी टीम आगे है, आइए जान लेते हैं.

Advertisement
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल है  (Photo: AP) साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल है (Photo: AP)

aajtak.in

  • कोलकाता ,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में बुधवार (4 मार्च) को है, जहां साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे.

मुकाबला सिर्फ फाइनल के टिकट का नहीं, बल्कि कीवी टीम के लिए इतिहास बदलने का भी है. वहीं दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेड‍ियम में भारत और इंग्लैंड के बीच होना है. 

Advertisement

साउथ अफ्रीकी टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. वहीं न्यूजीलैंड ने सुपर 8 में नेट रन रेट के आधार पर पाकिस्तान को पछाड़कर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

कीवी टीम के कप्तान म‍िचेल सेंटनर के सामने बड़ी चुनौती है, और यह चुनौती है इत‍िहास बदलने की. क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड टीम  कभी भी साउथ अफ्रीका को नहीं हरा पाई है.

टी20 वर्ल्ड कप में 5 बार SA vs NZ का आमना-सामना

2007 से 2026 तक दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में पांच मुकाबले खेले गए हैं और हर बार जीत साउथ अफ्रीका को मिली है.

  • 2007: साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की.
  • 2009: कीवी टीम 1 रन से हार गई.
  • 2010: प्रोटियाज ने 13 रन से मुकाबला जीता.
  • 2014: 2 रन से रोमांचक जीत साउथ अफ्रीका के नाम रही.
  • 2026 (ग्रुप मैच, चेन्नई): 176 रन का लक्ष्य साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवर में 7 विकेट से हासिल कर लिया.

चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले ने साफ कर दिया कि मौजूदा टूर्नामेंट में भी साउथ अफ्रीका का आत्मविश्वास चरम पर है.

Advertisement

SA vs NZ ओवरऑल टी20I हेड टू हेड
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच कुल 19 मुकाबले हुए हैं. इनमें से 12 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते हैं, जबकि 7 मुकाबले न्यूजीलैंड के खाते में गए हैं. आंकड़े बताते हैं कि अफ्रीकी टीम पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है.

एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका पिछले टी20 वर्ल्ड कप से ही शानदार प्रदर्शन कर रहा है. 2024 में टीम फाइनल तक पहुंची थी और इस बार फिर से खिताब से सिर्फ एक जीत दूर है.वहीं मिचेल सेंटनर की अगुवाई में न्यूजीलैंड को फाइनल में जगह बनाने के लिए 19 साल का सिलसिला तोड़ना होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि ईडन गार्डन्स की पिच पर आंकड़े हावी रहते हैं या कीवी टीम नया इतिहास रचती है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement