चौथे नंबर पर ही बैटिंग करें महेंद्र सिंह धोनीः सौरव गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जोर देकर कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए जिससे वह और विराट कोहली फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं.

Advertisement
सौरव गांगुली सौरव गांगुली

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जोर देकर कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए जिससे वह और विराट कोहली फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं.

बंगाल क्रिकेट संघ और वीएलसीसी के बीच समझौते के इतर ने कहा, ‘उसे चौथे नंबर पर खेलने दीजिए. वह वहां से मैच खत्म करेगा. फिनिशर का मतलब यह नहीं है कि उसे 40वें ओवर से बल्लेबाजी करनी होगी. विराट तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करता है और वह मैच खत्म कर रहा है. यह गलत समझ है कि फिनिशिर को निचले क्रम में बल्लेबाजी करनी होगी.’

Advertisement

धोनी ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भी भारत को जीत दिलाई है. रांची में न्यूजीलैंड ने 19 रन से जीत दर्ज की जिसमें भारत के शीर्ष बल्लेबाज कोहली ने 45 रन की पारी खेली. गांगुली ने कहा कि भारत की कोहली पर निर्भरता बढ़ रही है.

इससे पहले कैब ने जिलों में क्रिकेट और अन्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए वीएलसीसी से हाथ मिलाए. यह दो साल का करार होगा जिसमें कैब को क्रिकेट और अन्य खेलों को बढ़ावा देने का मौका मिलेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »