विमेंस टी20 एशिया कप में गुरुवार (3 अगस्त) को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बल्ले से गदर काटा. दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में स्मृति ने 64 बॉल पर 124 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.
स्मृति मंधाना के टी20 इंटरनेशनल करियर का ये दूसरा शतक रहा. वहीं उनके इंटरनेशनल करियर की ये 18वीं सेंचुरी रही. स्मृति ने इस शतकीय पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. स्मृति अब विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं.
स्मृति मंधाना ने भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मिताली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10868 रन बनाए थे. वहीं स्मृति के नाम पर अब 10880 रन हो गए हैं.
विमेंस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च रन
10880*- स्मृति मंधाना
10868- मिताली राज
10740- सूजी बेट्स
10273- चार्लोट एडवर्ड्स
10007- स्टेफनी टेलर
देखा जाए तो स्मृति मंधाना अब विमेंस टी20 एशिया कप मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं. स्मृति ने श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2024 के संस्करण में मलेशिया के खिलाफ 119* रन बनाए थे.
विमेंस टी20 एशिया कप में सर्वोच्च स्कोर
124- स्मृति मंधाना (भारत) बनाम हॉन्ग कॉन्ग, दुबई, 2026
119*- चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) बनाम मलेशिया, दांबुला, 2024
97*- मिताली राज (भारत) बनाम मलेशिया, कुआलालंपुर, 2018
81- हर्षिता समरविक्रमा (श्रीलंका) बनाम थाईलैंड, सिलहट, 2022
81- शेफाली वर्मा (भारत) बनाम नेपाल, दांबुला, 2024
स्मृति मंधाना ने अपनी इनिंग्स के दौरान 7 छक्के लगाए. भारतीय बल्लेबाजों में स्मृति से ज्यादा छक्के एक विमेंस टी20I पारी में हरमनप्रीत कौर ने जड़े है. अब स्मृति इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ चुकी हैं.
महिला टी20I पारी में सबसे अधिक छक्के (भारत):
8- हरमनप्रीत कौर बनाम न्यूजीलैंड, 2018
7- स्मृति मंधाना बनाम हॉन्ग कॉन्ग, दुबई, 2026
5- हरमनप्रीत कौर बनाम श्रीलंका, कटुनायके, 2018
5- शेफाली वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, लखनऊ, 2021
5- शेफाली वर्मा बनाम मलेशिया, हांगझोउ, 2023
5- ऋचा घोष बनाम वेस्ट इंडीज, मुंबई DYP, 2024
स्मृति मंधाना अब विमेंस टी20I में भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक छक्के (95) लगाने वाली बैटर बन चुकी हैं. उन्होंने हरमनप्रीत कौर के 89 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. साथ ही स्मृति अब इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (18) लगाने के मामले में भी सबसे टॉप पर आ चुकी हैं.
स्मृति मंधाना के शतक की बदौलत ने भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 193 रन बनाए. विमेंस टी20 एशिया कप का ये दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.
महिला टी20 एशिया कप में सर्वोच्च इनिंग्स स्कोर
201/5- भारत बनाम यूएई, दांबुला, 2024
193/5- भारत बनाम हॉन्ग कॉन्ग, दुबई, 2026
191/2- बांग्लादेश बनाम मलेशिया, दांबुला, 2024
184/4- श्रीलंका बनाम मलेशिया, दांबुला, 2024
181/4- भारत बनाम मलेशिया, सिलहट, 2022
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क