Ind Vs Nz 2nd T20: आज दांव पर लगा इन दो खिलाड़ियों का करियर! रन नहीं बने तो होगा कड़ा फैसला

टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग कर रहे शुभमन गिल और ईशान किशन बुरी फॉर्म से गुजर रहे हैं. दोनों ही बल्लेबाजों द्वारा पिछली कुछ पारियों में बढ़िया रन नहीं बन पाए हैं.

Advertisement
ईशान किशन (फाइल फोटो) ईशान किशन (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाना है. लखनऊ में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया की निगाहें सीरीज में वापसी पर होंगी, क्योंकि पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में यहां हर किसी की नज़र टीम इंडिया पर हैं, लेकिन दो बल्लेबाजों के लिए यह मैच किसी करो या मरो के मुकाबले से कम नहीं है.

Advertisement

टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर रहे शुभमन गिल और ईशान किशन अभी तक फेल साबित हुए हैं. पिछले कुछ टी-20 मैच में दोनों का ही बल्ला शांत है, ऐसे में यहां रनों का आना जरूरी हो गया है क्योंकि फिर दूसरों को जगह देने की मांग होने लगेगी. 

दोनों बल्लेबाजों की खराब फॉर्म

दोनों ही बल्लेबाजों ने वनडे क्रिकेट में दोहरे शतक जड़े हुए हैं, लेकिन टी-20 फॉर्मेट में बल्ला अभी शांत है. अगर शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने अभी तक 4 टी-20 मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम 65 रन ही हैं. शुभमन ने अपनी टी-20 पारियों में 7, 5, 46, 7 रन बनाए हैं. 

वहीं अगर ईशान किशन की बात करें तो वह अभी तक भारत के लिए 25 टी-20 मैच खेल चुके हैं, इनमें उनके नाम 633 रन ही हैं. ईशान किशन की अगर पिछली कुछ पारियों को देखें तो 4, 2, 1, 37, 10 रन बनाए हैं यानी उनके बल्ले से भी बड़ी पारी की उम्मीद है, क्योंकि अब वह ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

Advertisement

गौरतलब है कि टी-20 सीरीज के स्क्वॉड में पृथ्वी शॉ भी हैं, जो टीम में एंट्री का इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन उन्हें लंबे वक्त से मौका नहीं मिल पा रहा है. देखना होगा कि क्या कप्तान हार्दिक पंड्या दूसरे टी-20 मैच में इन खिलाड़ियों को मौका देते हैं या नहीं. 

भारत की संभावित प्लेइंग-11: शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ/ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), फिन एलेन, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »