'अपनी मां की सलाह पर कायम हूं...', शोएब अख्तर बनेंगे पाकिस्तानी टीम के चीफ सेलेक्टर? अफवाहों पर 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' ने तोड़ी चुप्पी

शोएब अख्तर नेचीफ सेलेक्टर बनने की तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है. 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके शोएब अख्तर फिलहाल पीसीबी की किसी आधिकारिक भूमिका में आने के बजाय दूसरे तरीकों से पाकिस्तान क्रिकेट की मदद करने के इच्छुक नजर आ रहे हैं.

Advertisement
शोएब अख्तर ने अटकलों पर लगाया विराम, नहीं बनने जा रहे चीफ सेलेक्टर. (Photo: AFP/X)) शोएब अख्तर ने अटकलों पर लगाया विराम, नहीं बनने जा रहे चीफ सेलेक्टर. (Photo: AFP/X))

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • इस्लामाबाद,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:18 AM IST

पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव की अटकलों के बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर अख्तर ने पाकिस्तानी टीम के चीफ सेलेक्टर बनने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. अख्तर ने साफ कर दिया कि उनकी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ किसी भी भूमिका में जुड़ने की कोई इच्छा नहीं है.

Advertisement

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 0-3 से मिली करारी हार के बाद पीसीबी में बड़े बदलाव की चर्चा शुरू हो गई थी. टीम के कोचिंग स्टाफ और चयन समिति में फेरबदल की अटकलों के बीच शोएब अख्तर का नाम भी सामने आया. पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया कि पूर्व तेज गेंदबाज को चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

मां की सलाह पर कायम हैं अख्तर
हालांकि, शोएब अख्तर ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए इन्हें महज अटकलें बताया है. पाकिस्तान के एक लाइव टीवी कार्यक्रम में उनसे जब इस बारे में सीधे सवाल किया गया तो अख्तर ने कहा कि पीसीबी में किसी पद पर आने की उनकी कोई योजना नहीं है. पीटीवी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान एंकर ने अख्तर को उनके पुराने बयान की याद दिलाई. एंकर ने बताया कि अख्तर की मां ने उन्हें पीसीबी और पाकिस्तान की राजनीति से दूर रहने की सलाह दी थी. इस पर पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि वह आज भी अपनी मां की सलाह पर कायम हैं.

Advertisement

शोएब अख्तर ने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है. जो कुछ कहा जा रहा है, वह सिर्फ अटकलें हैं. मैं अपने बयान पर कायम हूं और उसी सलाह पर चल रहा हूं. चीफ सेलेक्टर बनने को लेकर जो खबरें चल रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है. यह सब फर्जी है. मेरी पीसीबी में जाने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है. मैं सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी चाहता हूं.'
यह भी पढ़ें: 'भारत ने आपको बिल्कुल बच्चा बना दिया है...', सैम अयूब के बेबी सेलिब्रेशन पर भड़का पाकिस्तानी क्रिकेटर, VIDEO

शोएब अख्तर ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से चीफ सेलेक्टर की भूमिका को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि वह फिलहाल निजी यात्रा पर ह्यूस्टन में हैं. पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान क्रिकेट में लगातार प्रशासनिक और टीम स्तर पर बदलाव देखने को मिले हैं. कप्तानों, कोचों और चयनकर्ताओं में कई बार फेरबदल हुआ है. इसी वजह से शोएब अख्तर का नाम सामने आने के बाद इन खबरों को काफी तूल मिला.

शोएब अख्तर ने यह भी साफ किया कि वह पाकिस्तान क्रिकेट की मदद जरूर करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए पीसीबी में किसी पद पर बैठना जरूरी नहीं है. उनका मानना है कि क्रिकेट की सेवा करने के कई दूसरे रास्ते भी हैं. अख्तर ने कहा, "मैं पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा करना चाहूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि मैं यह काम कई दूसरे तरीकों से कर सकता हूं.'

Advertisement

पाकिस्तानी मीडिया में यह दावा किया गया था कि शोएब अख्तर ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम की स्थिति और उसे बेहतर बनाने के तरीकों को लेकर चर्चा हुई थी. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि हाल के महीनों में अख्तर और नकवी के रिश्तों में सुधार आया है. अख्तर के बड़े भाई के निधन के बाद नकवी द्वारा उनसे संपर्क किए जाने की बात भी सामने आई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »