शेफाली वर्मा ने T20 में लगाया सबसे तेज 'शतक', मंधाना-हरमनप्रीत भी नहीं कर सकीं ऐसा

15 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली शेफाली वर्मा अब 22 साल में 100 T20I खेलने वाली सबसे युवा भारतीय बन गई हैं. निडर बल्लेबाज़ी, बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन और हर फॉर्मेट में लगातार सुधार ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बना दिया है.

Advertisement
शेफाली वर्मा ने अपने 100 टी20 इंटरनेशनल मैच पूरे कर लिए हैं (Photo: ITG) शेफाली वर्मा ने अपने 100 टी20 इंटरनेशनल मैच पूरे कर लिए हैं (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है. शेफाली 22 साल और 81 दिन की उम्र में 100 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली सबसे युवा भारतीय बन गई हैं. उन्होंने यह मुकाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में हासिल किया, जो डरबन के मैदान पर रविवार (19 अप्रैल) को खेला गया.

Advertisement

जेमिमा का रिकॉर्ड टूटा

शेफाली ने यह उपलब्धि हासिल करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 महिला एशिया कप के दौरान 23 साल और 327 दिन की उम्र में 100 T20I पूरे किए थे. शेफाली इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की तीसरी सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उनसे आगे सिर्फ रवांडा की Gisele Ishimwe और Henriette Ishimwe हैं.

भारत की पांचवीं महिला

वह भारत की पांचवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने 100 T20I खेले हैं. इस क्लब में पहले से हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स शामिल हैं.

शेफाली का सफर: 15 साल में डेब्यू, अब 100 मैच

शेफाली वर्मा ने 2019 में सिर्फ 15 साल 239 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने आक्रामक खेल और निडर अंदाज़ से उन्होंने शुरुआत से ही अलग पहचान बना ली. 2019 महिला T20 चैलेंज में Mithali Raj की कप्तानी वाली वेलोसिटी टीम के लिए खेलते हुए शेफाली ने बड़े-बड़े गेंदबाज़ों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाज़ी की और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

Advertisement

टेस्ट में भी दिखाया दम

शेफाली सिर्फ T20 तक सीमित नहीं रहीं. 2024 में चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक जड़ा, जो उस समय महिला टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक था.

बड़े मौकों पर शेफाली का प्रदर्शन और निखरकर सामने आया है. पिछले साल भारत के महिला वर्ल्ड कप जीत में उन्होंने फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 87 रन बनाए और विकेट भी लिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement