फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक दिल जीतने वाला वीडियो शेयर किया है. सचिन ने इस वीडियो के साथ कुछ बातों का जिक्र भी किया है. सचिन के इस वीडियो पर फैन्स भी लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
सचिन ने इस खास दिन को अपने बेजुबां दोस्तों यानी अपने पेट डॉग्स के नाम किया. रविवार, 2 अगस्त को यानी फ्रेंडशिप डे वाले दिन मास्टर ब्लास्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उनके पालतू डॉग्स आपस में मस्ती करते और एक-दूसरे के साथ बैठते नजर आ रहे हैं.
सचिन तेंदुलकर ने इस क्यूट वीडियो के साथ शानदार कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा कि वे बिना किसी बात के आपस में बहस करते हैं और फिर एक-दूसरे के बगल में ऐसे आकर बैठ जाते हैं जैसे कुछ हुआ ही न हो. अगर यह दोस्ती नहीं है, तो मुझे नहीं पता कि फिर दोस्ती किसे कहते हैं...
सचिन के वीडियो में छिपा गहरा संदेश
सचिन का यह छोटा सा संदेश सीधे लोगों के दिलों में उतर गया. उन्होंने बिना किसी दिखावे या बड़े-बड़े शब्दों के दोस्ती का सबसे सच्चा और खूबसूरत मतलब समझा दिया. जिसमें माफ करना, भूल जाना और हमेशा साथ रहना शामिल है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सचिन का यह पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया. फैन्स और पेट लवर्स इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग सचिन के विचारों और उनके डॉग्स की इस मासूमियत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 'उम्र नहीं, रन और फिटनेस देखो!' रोहित-विराट के वर्ल्ड कप खेलने के सपोर्ट में उतरा ये पाकिस्तानी दिग्गज
'सच्ची दोस्ती में कोई ईगो नहीं'
कई यूजर्स ने लिखा कि इंसानों को भी अपने बेजुबां साथियों से यह सीखना चाहिए कि छोटी-मोटी अनबन को भुलाकर साथ कैसे रहा जाता है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मास्टर ब्लास्टर ने आज बता दिया कि सच्ची दोस्ती में कोई ईगो यानी अहंकार नहीं होता है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क