तेंदुलकर के मनाने पर कोच पद के लिए आवेदन भेजने को राजी हुए रवि शास्त्री

सीएसी के 3 सदस्यों में से एक सचिन का मानना है कि भारत के कप्तान विराट कोहली भी शास्त्री को बतौर कोच देखना चाहते हैं और दोनों के बीच अच्छे रिश्ते भी हैं.

Advertisement
रवि शास्त्री रवि शास्त्री

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2017,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री ने भी भारतीय टीम के कोच पद के लिए आवेदन दे दिया है और अब खबरें आ रहीं हैं कि शास्त्री को भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आवेदन देने के लिए राजी किया. सचिन तेंदुलकर के कहने पर ही शास्त्री ने भारतीय टीम के कोच पद के लिए आवेदन दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक शास्त्री और सचिन दोनों ही लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं. लंदन में सचिन ने शास्त्री से बातचीत की और उन्हें आवेदन देने के लिए राजी किया.

Advertisement

सीएसी के 3 सदस्यों में से एक सचिन का मानना है कि भारत के कप्तान विराट कोहली भी शास्त्री को बतौर कोच देखना चाहते हैं और दोनों के बीच अच्छे रिश्ते भी हैं. ऐसे में सचिन ने शास्त्री से बातचीत कर उन्हें आवेदन देने के लिए राजी किया.

इससे पहले खबरें थीं कि शास्त्री ने कहा था कि वो कोच पद की रेस में नहीं हैं और उन्होंने इसके पीछे पिछले साल हुई घटना को जिम्मेदार ठहराया था. आपको बता दें कि पिछले साल शास्त्री का कोच बनना तय था लेकिन एन मौके पर अनिल कुंबले को कोच बना दिया गया था.

हाल ही में शास्त्री ने इस बात का खुलासा भी किया था कि उन्होंने भारतीय टीम के कोच पद के लिए आवेदन दिया है. शास्त्री के अलावा कोच पद की रेस में वीरेंद्र सहवाग, लालचंद राजपूत, डोड्डा गणेश, टॉम मूडी, रिचर्ड पाइबस और क्रेग मैकडेरमॉट भी शामिल हैं. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अनिल कुंबले ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि उनकी शैली, कोच बने रहना कोहली को पसंद नहीं है.

Advertisement

आपको बता दें कि 2016 में जब सीएसी ने अनिल कुंबले को कोच चुना था, तब भी सचिन तेंदुलकर के अलावा सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण सीएसी के सदस्य थे, तब टीम के डायरेक्टर रह चुके शास्त्री का कोच बनना तय माना जा रहा था, लेकिन अनिल कुंबले की ऐंट्री ने सारे समीकरण बदल दिए. तेंदुलकर ने तब भी शास्त्री का पक्ष लिया था और कहा था कि टीम भी उनके साथ खुश है और उन्हें ही टीम का कोच नियुक्त करना चाहिए, लेकिन उस वक्त सौरव गांगुली ने अनिल कुंबले को तरजीह दी.

 

 

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »